Shocking: 5 स्टार होटल में छुट्टियां मनाने गया था 4 लोगों का परिवार, 1 घंटे के अंदर हो गई दर्दनाक मौत!

हर कोई चाहता है कि वो परिवार के साथ छुट्टियां  मनाने बाहर जाए. परिवार के साथ वक्त गुजारने का मौका किस्मत वालों को ही नसीब होता है. अगर विदेशों में छुट्टी मनाने का मौका मिल जाए तो फिर सोने पर सुहागा होगा. लेकिन जब छुट्टियों में कोई बुरा हादसा हो जाए तो फिर सारा मजा किरकिरा हो जाता है. आज हम आपको जिस परिवार की बात बताने जा रहे हैं उनके साथ तो छुट्टी में ऐसा हादसा हो गया कि उनकी जान ही चली  गई. इस खबर ने सभी को चौंका दिया है और लोग अब बड़े होटलों में जानकर रुकने से डर रहे हैं.

मॉस्को  के रहने वाले 60 वर्षीय सर्जी बुरेनकॉव , उनकी 58 साल की पत्नी नेटैल्या , उनकी 31 साल की बेटी काट्या  और उसकी 37 साल की पार्टनर निकिता  छुट्टियां मनाने अलबेनिया गए थे. यहां वो एक बड़े होटल में ठहरने वाले थे. जब वो होटल पहुंचे तो उन्हें स्टाफ ने सौना रूम की सेवाओं का आनंद उठाने के लिए कहा. पूरा परिवार काफी खुश था और वो सौना रूम में वक्त बिताने के लिए काफी खुश थे मगर जब वो सौना रूम में पहुंचे तो उनका दम घुट गया और उनकी वहीं पर मौत हो गई. अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है. डेली स्टार वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि सौना रूम  का वेंटिलेशन सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था.

पुलिस के अनुसार परिवार काफी ट्रैवेल कराता था. इससे पहले भी वो साथ में कई जगहों पर घूम चुके हैं मगर इस ट्रिप के हादसे ने सभी को चौंका दिया है. होटल के एक वेटर ने बताया कि सौना में जाने के बाद उन्होंने ड्रिंक्स और खाने का ऑर्डर किया था. जब वेटर खाना लेकर पहुंचा तो उसने देखा कि उन सबकी मौत हो गई है. वेटर ने बताया कि उसने सौना रूम के बाहर से कई बार आवाज लगाई मगर अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया. जब वो दरवाजा खोलकर अंदर गया तो उसने देखा कि सभी लोग वहां मृत पड़े हैं. उसने बताया के एक शख्स सन बेड पर पड़ा था जबकि दो लोग सौना बेंच और एक पूल में गिरा हुआ था.पुलिस ने बताया कि उन्हें होटल पहुंचे महज 1 ही घंटा हुआ था और उसके बाद वो मृत पाए गए. ये मामला सभी को चौंका रहा है.

शुरूआती जांच में पुलिस ने पाया कि जिस सौना रूम में पूरा परिवार ठहरा हुआ था, उसका वेंटिलेशन सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था और उसे उन लोगों ने चेक नहीं किया। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि इस पूरे परिवार को होटल में पहुंचे हुए सिर्फ एक घंटे ही हुए थे और उन चारों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *