
सीट आवंटन के बाद भी 41 ने नहीं लिया प्रवेश, कुल आवेदन में 21% फर्जी
प्रदेश के 8 निजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद आखिरकार बाड़ा एक्शन हुआ। नीट पीजी काउंसलिंग में फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र से शामिल हुए 48 डॉक्टर्स के खिलाफ काउंसलिंग कमेटी रविवार को भोपाल के अरेरा हिल्स पुलिस थाने पहुंची।
मेडिकल कॉलेज विदिशा के प्रोफेसर डॉ. अतुल वाष्र्षीय ने इन डॉक्टर्स पर एफआईआर दर्ज कराने का आवेदन दिया। डॉ. वाष्र्णेय यह नीट पीजी काउंसलिंग कमेटी के सदस्य हैं और काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष व डीएमई डॉ. एके श्रीवास्तव के प्रतिनिध के तौर पर उन्होंने यह आवेदन दिया है।
इन 48 डॉक्टर्स में से 41 को पहले चरण की काउंसलिंग में 8 जनवरी को एनआरआई कोटे की सीट अलॉट हुई थी। हालांकि, फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद इन्होंने अब तक आवंटित कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है। डीएमई डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि नीट पीजी काउंसलिंग के पहले चरण में एनआरआई कोटे से सीट पाने वाले डॉ. राहुल सिंह ने लिखित में बिना रजिस्ट्रेशन सीट अलॉट होने की शिकायत की थी।
इसके बाद पीजी काउंसलिंग कमेटी ने एनआरआई कोटे में रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी 222 अभ्यर्थियों की जांच की थी। इनमें से 43 के मप्र मूल निवासी प्रमाण पत्र और दूसरे दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है। यानी 21% फर्जी हैं। डॉ. राहुल सहित इन 40 के खिलाफ शिकायत दी है।
NRI कोटा : फर्जी दस्तावेज वाले…
1. सुप्रिया 2 . नीरिला बालू भारद्वाज 3 . सविथा एस. 4 . विजय राजा जी. 5 . ओलिभा भारद्वाज 6 . दर्शन एस. 7 . कर्णम भागेश्वरी भारद्वाज 8 . प्रिया गुप्ता 9 . एच. शीतलजीत सिंह 10 . रोशनी सोनी 11 . शिवानी अनिल 12 . पूनम शर्मा 13 . अजोय शर्मा 14 . कोका चांदनी नागासाई 15 . पुस्कुरी साहिथी 16 . जेसिका चेतिया 17 . मन्नावा ललिता प्रीति 18 . विष्णु यू. 19 . पुखराम सनिराज सिंह 20 . दिशा पांडे 21 . गुरुराज पुजारी 22 . दिव्या सूसन संतोष 23 . आकांचा गुप्ता 24 . सारांश बर्नवाल 25 . क्षेत्रमयुम बिक्रमजीत सिंह 26 . सोहन शर्मा 27 . करिश्मा 28 . मनीष कुमार 29 . ऋषभ ओझा 30 . प्रियांशु यशराज 31 . द्वष्टिराज 32 . सना आफरीन 33 . विवेक कुमार 34 . रितु कुमारी 35 . अजय सिंह 36 . दामिनी जैन 37 . सुष्मिता महाजन 38 . तान्या आर. जैन 39 . राहुल सिंह 40 . थिंगुजाम केवीना देवी 41 . विद्यापति सिंह कुशवाह 42 . दिशा वालिया 43 . माहिबम कुशजीत सिंह 44 . ऊर्जा गोयल 45 . गौरव शर्मा 46 . अदिति सिंह 47 . कनुप्रिया राव 48 . रक्षित जांगरा
21 जनवरी तक डीएमई ऑफिस में रखें अपना पक्ष, नहीं तो रद्द होगा रजिस्ट्रेशन डीएमई ने बताया कि फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र से निजी मेडिकल कॉलेज में एनआरआई कोटे की पीजी काउंसलिंग में शामिल हुए सभी 48 उम्मीदवार, अपने दस्तावेजों के साथ सतपुड़ा भवन (भोपाल) स्थित दफ्तर में अपना पक्ष रख सकते हैं। तय समय में दस्तावेजों के साथ स्पष्टीकरण सबमिट नहीं करने पर संबंधित का काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 21 जनवरी को शाम 5 बजे के बाद रद्द किया जाएगा। साथ ही नीट पीजी काउंसलिंग के लिए डी-बार कर दिया जाएगा ।
सेकंड काउंसलिंग के अलॉटमेंट से पहले दो और डॉक्टर पकड़ाए
- डीएमई के अनुसार, एनआरआई कोटे की सेकेंड राउंड काउंसलिंग में उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई थी। इस राउंड की काउंसलिंग के लिए 111 ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 2 उम्मीदवारों के मूल निवासी प्रमाण पत्र शुरुआती जांच में फर्जी निकले हैं। इनकी भी शिकायत कराई है।
- कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक पहले चरण की काउंसलिंग में 19 रजिस्टर्ड डॉक्टर्स को सीट अलॉट नहीं हुई थी। इनमें से 5 को सीट अलॉट नहीं हुई थी। जांच में इनके मूल निवासी सर्टिफिकेट शुरुआती जांच में फर्जी निकले हैं।