संतरे से ज़्यादा विटामिन -C होता है इन चीज़ों में

जब विटामिन सी की बात आती है तो आपको हमेशा सबसे बड़ा श्रोत संतरा ही दिखाई देता है। इसे खाने से आपको विटामिन सी की भरपूर मात्रा मिलती है। विटामिन सी के श्रोतों में नीबूं भी पहले स्थान पर आता है। इसमें भी आपको विटामिन सी मिलता है। विटामिन-सी स्वास्थ्य के लिए अन्य विटामिन्स की तुलना में कई गुना ज्यादा जरूरी है। विटामिन-सी हमारी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य व त्वचा के लिए भी महत्वपूर्ण है, यह तो आप जानते ही होंगे। आपको जानकर हैरानी होगी की आप विटामिन सी पाने के लिए क्या क्या नहीं खाते है। अगर आपसे ये कहा जाए कि कुछ ऐसी भी चीजें भी होती है आपको संतरा और नींबू से भी ज्यादा विटामिन देते है।
इनके सेवन से आपको कभी भी विटामिन सी की कमी से होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते है कि वो कौन सी चीजें है। जिनमें विटामिन सी के श्रोत है….

 

ग्रीन वेजिटेबल ब्रोकली:-
ब्रोकली ग्रीन वेजिटेबल के फैमिली का है। यह 132 मिलीग्राम विटामिन-C देता है और साथ ही एक बार में सब्जी के तौर पर खाने पर आपको सिर्फ 30 कैलोरी के साथ फाइबर भी मिलता है। जिससे आपका पेट भी सही रहता है। इसके अलावा कई रिसर्च से यह बात सामने आई है कि ब्रोकली में कैंसर को रोकने वाले तत्व होते है।

लाल और हरी शिमला मिर्च:-
एक कप कटी हुई शिमला मिर्च में संतरे से लगभग तीन गुणा ज्यादा यानी 190 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। इसके अलावा लाल शिमला मिर्च में विटामिन-A भी भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही एक कप कटी हुई हरी शिमला मिर्च में लाल से कम विटामिन-C होता है लेकिन फिर भी इसमें संतरे से ज्यादा होता है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होती है।

पाइनएप्प‍ल:-
पाइनएप्प‍ल में 78.9 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। साथ ही इसमें bromelain नामक एंजाइम होता है जो फूड को तोड़ने में हेल्प करता है और बॉडी में सूजन को कम करता है। Bromelain एक नैचुरल flammable suppressor करने वाला एंजाइम है जो हार्ड वर्कआउट के बाद आपको जल्दी से ठीक होने में हेल्‍प करता है।

किवी:-
खाने में टेस्टी और खट्टा फल यानी किवी विटामिन-C से भरपूर है। इसके दो फलों का सेवन करने से आपको 137.4 मिलीग्राम विटामिन-C मिल सकता है। इसके अलावा यह फल पोटैशियम और कॉपर से भी भरपूर होता है। इसे खाने से आपकी बॉडी में आयरन की कमी भी पूरी हो जाती है। आयरन और विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए महिलाओं को कीवी खानी चाहिए।

फूल और पत्त्तागोभी:-
इसे आप चाहे जैसे भी पकाए लेकिन इसमें भी संतरे की तुलना में विटामिन-C ज्यादा होता है। क्या आप जानती हैं कि इसके एक फूल में 127.7 मिलीग्राम विटामिन-C का डोज देता है। साथ ही इसमें 5 ग्राम फाइबर और 5 ग्राम प्रोटीन भी होता है। इसके अलावा एक छोटी पत्ता गोभी में 74.8 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। साथ ही कैंसर की रोकथाम करने वाला phyto nutrients और फाइबर भी भरपूर होता है।

पपीता:-
क्या आप जानती हैं कि पेट के लिए रामबाण माना जाने वाला पपीते के एक कप में 88.3 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। शोध बताते है कि पपीता खाने से साइनस की समस्या ठीक होती है, bones health होती है और skin shine करती है।

 

स्ट्रॉबेरी :-
इस फल के सेवन से आपको 84.7 मिलीग्राम विटामिन-C मिलता है। इसके अलावा health के लिए जरूरी फोलेट और अन्य तत्वों का पर्याप्त डोज होता है। इसके अलावा यह आपके दांतों के लिए भी अच्छा होता है। इससे खाने से दांत नैचुरल तरीके से शाइन करने लगते हैं।

तो अब आपको विटामिन सी लेने के लिए संतरे के बारे में सोचने की जरूरत नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *