लंदन में भगोड़े ललित मोदी ने विजय माल्या के लिए होस्ट की हाई-प्रोफाइल पार्टी, वायरल तस्वीरों पर सोशल मीडिया में उबाल—‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ से SBI तक के तंज, भारत में उठा सवाल: कब लौटेंगे आरोपी

लंदन। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यूजर्स भारत में हजारों करोड़ की हेराफेरी कर लंदन (london) में पार्टी करने को लेकर दोनों को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि क्या मैं आपकी शुभकामनाएं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तक भी पहुंचा दूं?

भारत में भगोड़े घोषित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और कारोबारी विजय माल्या हाल ही में लंदन में दावत का मजा लेते नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ललित मोदी ने यहां विजय माल्या के लिए एक शानदार प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी होस्ट की है, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल शख्सियतें पहुंची थीं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पार्टी में बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ और फिल्मी जगत के कई सितारें शामिल हुए। पार्टी ललित मोदी के बेलग्रेव स्क्वायर वाले घर पर हुई थी।

मशहूर फोटोग्राफर जिम राइडेल ने  पर ललित मोदी और माल्या की एक तस्वीर शेयर करते हुए पार्टी के लिए धन्यवाद दिया। राइडेल ने लिखा, “कल रात अपने खूबसूरत लंदन वाले घर पर विजय माल्या के सम्मान में एक शानदार 70वें जन्मदिन से पहले की पार्टी होस्ट करने के लिए ललित मोदी को धन्यवाद।” इस पर ललित मोदी ने जवाब दिया, “मेरे दोस्त विजय माल्या की प्री-बर्थडे पार्टी में मेरे घर आने और सेलिब्रेट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

तस्वीरें जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। यूजर्स ने सालों से भारतीय एजेंसियों को चकमा देकर मौज-मस्ती करने के लिए ललित मोदी और माल्या दोनों को जमकर ट्रोल किया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “बहुत बढ़िया। चोर चोर मौसेरे भाई मीम के लिए परफेक्ट तस्वीर।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “दोनों को जेल में होना चाहिए था।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये देखो। सही है। खाओ, पियो और ऐश करो। इस उम्र में भी प्री बर्थडे पार्टी। किंग ऑफ गुड टाइम्स और अब बुरे समय का भी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *