
हिंदी सिनेमा से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है।जानकारी के मुताबिक जाने माने बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक दिल से जुड़ी बीमारी के चलते उनका निधन हुआ और उन्होंने 03 अगस्त की शाम को लखनऊ में अंतिम सांस ली।बताया जा रहा है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है. वह काफी समय से हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे.
बता दें कि एक्टर के निधन को लेकर अभी तक उनकी फैमिली की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया हैं. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि बीते दिन एक्टर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वो ठीक हो गए थे और उन्हें उनके होमटाउन शिफ्ट किया गया, जहां उनका निधन हो गया.
आपको बता दें कि मिथिलेश चतुर्वेदी ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जिनमें ऋतिक रोशन के साथ ‘कोई… मिल गया’, ‘कृष’ और सनी देओल के साथ ‘गदर एक प्रेम कथा’ में काम किया है. इन फिल्मों के अलावा वह ‘सत्या’, ‘बंटी और बबली’, ‘ताल’, ‘रेडी’, ‘अशोक’ और ‘फिजा’ जैसी कई अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं. एक्टर को आखिरी बार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में देखा गया था.