Gangubai Kathiawadi Trailer : आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर हुआ रिलीज – देखे trailer

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट  की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

 

फिल्म में आलिया भट्ट , अजय देवगन और विजय राज लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है और फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ट्रेलर में संजय लीला भंसाली के फिल्ममेकिंग अंदाज को साफ देखा जा सकता है. फिल्म में भव्य सेट नजर आ रहे हैं और सितारों और पूरे माहौल में एक अलग ही चमक भी नजर आ रही है. आलिया भट्ट पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही हैं.

 

‘गंगूबाई काठियावाडी’ फिल्म मुंबई की माफिया क्‍वीन गंगूबाई काठियावाडी, जो पहले एक सेक्‍स वर्कर थी. फिर बाद में अंडरवर्ल्‍ड डॉन बन गई थी उनके जीवन पर आधारित है. फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी रिस्पॉन्स आ रहे हैं. एक फैन ने इस ट्रेलर को लेकर लिखा है, ‘गंगूबाई फ्लॉर नहीं, फायर है फायर. क्या धमाकेदार ट्रेलर है यार.’ वहीं एक फैन ने लिखा है, ‘उनका बोलने का ढंग, उनकी कॉमेडी की टाइमिंग. सबकुछ एकदम परफेक्ट है. वह कैरेक्टर को परदे पर जी रही हैं.’

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘डार्लिंग्स’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के अलावा वह अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ और एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ में भी नजर आने वाली हैं. जबकि अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की कतार भी काफी लंबी है. इनमें मैदान, आरआरआर, रनवे 34, थैंक गॉड और भोला शामिल हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *