KBC 13: शो पर क्यों रो पड़ीं जेनेलिया डिसूजा, रितेश की भी आंखों में आसूं… देखें वीडियो

‘कौन बनेगा करोड़पति 13’  टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा शो में से एक है. शो के एक नए प्रोमो में, ‘शानदार शुक्रवार’ एपिसोड के लिए, अमिताभ बच्चन  ने रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा  का स्वागत किया. उन्होंने कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए पैसे जुटाने के लिए शो में भाग लिया.दोनों ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से खुलकर बातें कीं। वहीं, इस दौरान शो पर एक इमोशनल लम्हा भी देखने को मिला जब जेनेलिया और रितेश दोनों की ही आंखों में आंसू आ गए।

बच्चे पे क्या बीतती है…
रितेश और जेनेलिया दोनों शो पर कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए केबीसी पर गेम खेलने पहुंचे थे। जब शो पर कैंसर पीड़ित बच्चों की हंसते-खेलते वीडियो देख जेनेलिया रो पड़ीं। रितेश ने कहा- ‘बच्चे पे क्या बीतती है ये हम कभी समझ भी नहीं पाएंगे’। वहीं, अमिताभ बच्चन ने दोनों के कोशिशों के लिए उनकी जमकर तारीफें कीं और सभी से तालियां बजाने के लिए कहा।

वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो
इससे पहले रितेश-जेनेलिया का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो घुटनों पर बैठकर जेनेलिया को प्रपोज करते दिखाई दिए थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन का एक मशहूर डायलॉग बोलते हुए जेनेलिया को इंप्रेस किया था। उनका ये वीडियो दर्शकों को काफी क्यूट लगा था। रितेश और जेनेलिया दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक और क्यूट वीडियोज शेयर करते दिखाई दे जाते हैं। इन दो सुपरस्टार्स की ये जोड़ी फैंस को खूब भाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *