RIP : नहीं रहे तारक मेहता के नट्टू काका, एक्टर घनश्याम नायक का हुआ निधन

दिग्गज अभिनेता घनश्याम नायक  अब हमारे बीच नहीं रहे. 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से नट्टू काका के रूप में लोकप्रिय हुए घनश्याम नायक पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी.

बता दें, घनश्याम नायक पिछले काफी दिनों बीमार चल रहे थे. उनके गले की सर्जरी हुई थी और इस वजह से वह शूटिंग से भी दूर हो थे.हाल ही में उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में मीडिया से बातचीत में बताया था कि उनके गले से आठ गांठे निकाली गई थीं और उन्हें नहीं पता था कि इतनी गांठे कैसे बन गई थी. इन गांठों को सर्जरी के जरिए निकाला गया था. उन्होंने ये भी बताया था कि उनकी सर्जरी चार घंटे तक चली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *