लंदन पार्टी में सारा को देख मुस्कुराए गिल, जडेजा ने मंच से ली मजे में चुटकी शुभमन-सारा की अफवाहों पर जडेजा का फनी ट्विस्ट, वीडियो हुआ वायरल

टीम इंडिया लंदन में एक डिनर पार्टी में गई थी जहां सचिन तेंदुलकर का परिवार भी था। वहीं कुछ ऐसा हो गया कि रवींद्र जडेजा ने शुभमन गिल के मजे ले लिए और उनका जमकर मजाक उड़ाया। गिल को भारत की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है और इस समय उनका बल्ला अच्छा चल रहा है।

शुभमन गिल के रवींद्र जडेजा ने ले लिए मजे

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में है। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर टीम इंडिया मेजबान देश के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेल रही है। मैदान के बाहर टीम इंडिया ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह द्वारा आयोजित एक चैरिटी डिनर पार्टी का लुत्फ लिया जो उनके ब्रांड ‘यू वी कैन’की तरफ से था। इस पार्टी के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि नए नवेले कप्तान शुभमन गिल चर्चा में आ गए।

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद गिल को भारत की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। वह इंग्लैंड दौरे पर पहली बार टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने एजबेस्टन में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच जीता था। इस मैच में गिल ने अपने बल्ले का दम दिखाया था। पहली पारी में उनके बल्ले से 269 रन निकले थे। दूसरी पारी में उन्होंने 161 रन बनाए थे।

जडेजा ने उड़ाया मजाक

इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। वह अपनी पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ यहां आए थे। कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर जब प्रोग्राम चल रहा था तब गिल सचिन के परिवार की तरफ देख रहे थे जहां सारा भी थी। इसी दौरान अंजलि ने गिल को देख लिया। तभी उन्होंने सचिन को स्टेज पर जाने का इशारा भी किया। इसके बाद भी गिल उधर ही देख रहे थे। तभी अंजलि की नजरें दोबारा गिल की तरफ गईं और जडेजा ने भी ये देख लिया। फिर जडेजा ने गिल की तरफ मुंह किया और जमकर हंसने लगे।

जिस तरह से जडेजा सारा तेंदुलकर को लेकर शुभमन गिल को चिढ़ा रहे थे…😭😂

खूब होती है चर्चा

गिल और सारा तेंदुलकर के नाम की अकसर चर्चा होती रहती है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की डेटिंग की खबरें आए दिन चलती है। अभी तक दोनों की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा गया है। ये बातें तब उठी जब दोनों के बीच सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्शंस देखे गए थे। जैसे ही इन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो किया इन बातों पर विराम लग गया। गिल ने इसी साल अप्रैल में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बीते तीन साल से सिंगल हैं क्योंकि अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *