सिद्धू मूसेवाला के घर से आई खुशखबरी, माता चरण कौर अगले महीने देंगी बच्चे को जन्म

👳🏻‍♂️ 🥰 🪄सिद्धू मूसेवाला के घर से आई खुशखबरी, माता चरण कौर अगले महीने देंगी बच्चे को जन्म 🟡

प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू के घर खुशियां आने वाली हैं, क्योंकि उनकी मां चरण कौर अगले महीने एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यही वजह है कि वह पिछले कई महीनों से कम ही बाहर निकलते हैं और हर रविवार को अपने बेटे के फैन्स से भी नहीं मिल रहे हैं। इस बात की पुष्टि दिवंगत गायक के पिता ने की है। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी हत्या के बाद उसके बुजुर्ग माता-पिता का कोई सहारा नहीं रह गया। इसके चलते उनकी मां चरण कौर IVF के माध्यम से गर्भवती हो गई जब मीडिया ने गायक के चाचा चमकौर सिंह सिद्धू से संपर्क किया तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हम भगवान के शुक्रगुजार हैं कि हमारे आंगन में नई जिंदगी आ रही है।आपको बता दें कि 29 मई 2022 को विश्व प्रसिद्ध सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की मानसा के पास जवाहरके गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी▪️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *