वोडाफोन -आइडिया यूजर्स के लिए अच्छी ख़बर

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। कंपनी अपने 3G यूजर्स को 4G में अपग्रेड करने जा रही है। इससे 3जी यूजर्स को भी 4जी जैसी हाई स्पीड डेटा और अन्य सर्विस मिलेंगी। हालांकि, कंपनी के 2G यूजर्स जो ज्यादातर रूरल एरिया में हैं उनको पहले की तरह ही वॉइस सर्विसेज मिलती रहेंगी।
कंपनी ने रविवार को कहा, ‘VIL अब अपने 3G यूजर्स को Vi GIGAnet नेटवर्क पर पहले से तेज 4G डेटा स्पीड प्रोवाइड कर सकेगा।’ कंपनी के इंटरप्राइज कस्टमर्स जो अभी 3G बेस्ड सर्विसेज को इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें 4G और 4G बेस्ड IoT ऐप्लिकेशंस और सर्विसेज पर अपग्रेड किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया कई फेज में होगी। हालांकि, कंपनी के 2G यूजर्स को इससे कोई परेशानी नहीं होगी और खासकर रूरल एरिया में कंपनी के ढेरों 2G सब्सक्राइबर्स हैं।

मिलती रहेगी 2G कनेक्टिविटी
करीब 28 करोड़ यूजर्स वाली टेलिकॉम कंपनी की ओर से कहा गया है, ‘जहां कंपनी अपने 2G यूजर्स को बेसिक वॉइस सर्विसेज पहले की तरह देती रहेगी वहीं, 3G डेटा यूजर्स को सभी मार्केट्स में कई फेज में 4G पर अपग्रेड कर दिया जाएगा।’ बता दें, वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के एकसाथ जुड़ने के बाद ऑपरेटर की ओर से नए ब्रैंडनेम Vi के साथ एक इंटीग्रेटेड 4G नेटवर्क GIGAnet लॉन्च किया गया है।

 

तेजी से कम हो रहे हैं यूजर्स
हाल ही में वोडाफोन-आइडिया की ओर से कहा गया है कि कंपनी के पास कुल 16 की-सर्कल्स हैं और यहां ऑपरेटर का फोकस ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुटाने और मार्केट शेयर रेवन्यू बढ़ाने पर है। Vi की ओर से बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी देने की कोशिश खासकर इसलिए शुरू की गई है, जिससे लगातार हो रहे कस्टमर्स लॉस को रोका जा सके। ट्राई की रिपोर्ट में सामने आया है कि इस साल जून महीने में Vi के करीब 48.2 लाख यूजर्स कम हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *