अब मोबाइल में इंटरनेट बंद करके भी चला सकेंगे WhatsApp,जानें इस नए फीचर के बारे में…

पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर एक ऐसा फीचर आ रहा है, जिसका फैन्स को लंबे समय से इंतजार था। दरअसल वेब वर्जन के जरिए  व्हाट्सएप को मोबाइल के साथ कंप्यूटर पर भी चलाने की सुविधा मिलती है। लेकिन इसके लिए आपके स्मार्टफोन में लगातार इंटरनेट चलते रहना जरूरी है। हालांकि नया फीचर आ जाने से आपको डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए फोन की जरूरत नहीं होगी। आसान शब्दों में समझें तो आपके फोन में इंटरनेट बंद है, तब भी व्हाट्सएप वेब वर्जन इस्तेमाल कर सकेंगे। HackRead में दी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप के वेब वर्जन में अब यूज़र को QR कोड को स्कैन करने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी वॉट्सऐप वेब वर्जन के लिए एक्टिव मोबाइल कनेक्शन की अनिवार्यता को ख़त्म करने जा रही है.

हालांकि जिस डेस्कटॉप पर यूज़र वॉट्सऐप चला रहे हैं उस पर इंटरनेट अनिवार्य होगा. वॉट्सऐप अभी इस फीचर को टेस्ट कर रहा है, जिसका यूज़र्स जल्द ही इस्तेमाल कर पाएंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों ने इस फीचर के टेस्टिंग में हिस्सा लिया है उन्हें अभी एक मैसेज शो होता है. इस मैसेज में ये जानकारी दी जाती है की वॉट्सऐप को डेस्कटॉप ऐप या वेब वर्जन पर इस्तेमाल करने के लिए आपको फोन कनेक्ट करने की जरुरत नहीं है. ये फीचर एक बार में अधिकतम 4 डिवाइसेस पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

मल्टी डिवाइस का हिस्सा हो सकता है ये फीचर:-जानकारों का मानना है कि वॉट्सऐप का ये नया फीचर मल्टी-डिवाइस फीचर का हिस्सा हो सकता है. मल्टी-डिवाइस फीचर में यूज़र वॉट्सऐप के एक अकाउंट को एक ही समय पर चार डिवाइस में इस्तेमाल कर सकेंगे. मल्टी-डिवाइस फीचर में मेन डिवाइस के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी. वॉट्सऐप इस फीचर की भी अभी टेस्टिंग कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *