कोरोना काल में नौकरी ढूँढ़ने के लिए गूगल लेकर आ रहा है ये ख़ास एप

कोरोना संकट के बीच लाखों की संख्‍या में युवाओं की नौकरी छिन गई है. वहीं, करोड़ों लोगों का रोजगार ही खत्‍म हो गया है. ऐसे में ऑनलाइन जॉब सर्च में तेजी से वृद्धि हुई है. अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो भारत में लॉन्‍च किया गया गूगल का जॉब सर्चिंग ऐप कोरमो जॉब्‍स (Kormo Job) आपकी काफी मदद कर सकता है. दरअसल गूगल ने बांग्‍लादेश और इंडोनेशिश के बाद अब ये जॉब सर्चिंग ऐप भारत में भी लॉन्‍च कर दिया है. हालांकि, ये ऐप पिछले साल ही भारत में पेश कर दिया गया था, लेकिन अब गूगल ने ऐप की रीब्रांडिंग करते हुए इसे पूरे देश में उपलब्ध करा दिया है.रोजगार तलाश रहे लोगों के लिए होगा मददगार
कंपनी ने पिछले साल गूगल पे के तहत रोजगार तलाश करने वालों को जोड़ने के लिए ‘जॉब्स’ पेश किया था. इसमें घरों तक सामान और सेवाएं पहुंचाने वाली कंपनियों, खुदरा और होटल जैसे उद्योगों में अवसरों को रखा जाता था. अब इस पेशकश को नए रूप में ‘कोरमो जॉब्स’ के रूप में लाया जाएगा.

भारत से पहले यहां लॉन्च हो चुका है ऐप
गूगल के रीजनल मैनेजर और ऑपरेशन हैड (कोरमो जॉब्स) बिके रसेल ने कहा कि ‘जॉब्स’ को 2018 में मूल रूप से बांग्लादेश में पेश किया गया था और उसके बाद इंडोनेशिया में ‘कोरमो जॉब्स’ ब्रांड के तहत पेश किया गया. पिछले साल गूगल ने, गूगल पे ऐप पर ‘जॉब्स एज ए स्पॉट’ ब्रांड के अंतर्गत इसी प्रकार की पेशकश की थी.

ऐप पर 20 लाख से ज्यादा जॉब की जानकारी
उन्होने एक ब्लॉगस्पॉट में लिखा है कि जोमैटो और डुनजो जैसी कंपनियां इस सेवा का उपयोग कर जरूरी कुशलता, अनुभव और स्थान विशेष की जरूरत के अनुसार उम्मीदवार तलाशने में सफल रही हैं. इस प्लेटफॉर्म पर 20 लाख से अधिक सर्टिफाइड जॉब की जानकारी दी गई थी.

कोरोना काल में जॉब दिलाना है मकसद
रसेल ने कहा, “इससे उत्साहित और महामारी के बाद रोजगार उपलब्ध कराने में मदद के इरादे से हम भारत में ‘कोरमो जॉब्स एंड्रॉयड ऐप’ ला रहे हैं. इससे नौकरी तलाश करने वालों को मदद मिलेगी और वे भारत में अपनी पसंद की नौकरियां तलाश कर सकेंगे और आवेदन कर सकेंगे,” उन्होंने यह भी कहा, “कंपनी नई विशेषताएं और रोजगार जोड़ने के लिये इसमें निवेश जारी रखेगी ताकि जरूरतमंद लोगों को इस सुविधा का पूरा लाभ हो सके”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *