बीजेपी नेता के वेयरहाउस से गायब हुआ 53 लाख रुपये का सरकारी चना, कई सालों से चल रही थी हेराफेरी; भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ एफआईआर — देखें VIDEO

उज्जैन के पास मालीखेड़ी में उमठ वेयर हाउस से एक हजार 90 क्विंटल सरकारी चना गायब हो गया। करीब 53 लाख रुपए के चने की चोरी की घटना का पता चलते ही अधिकारी तत्काल वेयर हाउस पहुंचे। जांच में चने के 21460 बोरे गायब मिले। घट्टिया थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

खाली पड़ा वेयर हाउस

घट्टिया पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम मालीखेड़ी में भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह के उमठ वेयर हाउस में 2018-19 में शासन द्वारा कुल उपार्जित चना 21460 बोरे जिनका वजन 10738.73 क्विंटल जमा किए थे। इसके बाद कुछ चना वापस ले लिया था। 6 जनवरी को एमपी वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक बीएल चौहान ने उमठ वेयर हाउस का निरीक्षण किया था। इसमें गंभीर गड़बड़ी मिली थी। वेयर हाउस में वर्ष 2018 – 2019 के 2050 चने के बोरे वजन 1090.14 क्विंटल गायब मिला और वेयर हाउस खाली पाया गया।

4840 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 52 लाख 76 हजार 278 रुपए के 2050 बोरी चने की हेराफेरी पाई गई। जांच में पता चला कि यह हेराफेरी 17 मई 2018 से 6 जनवरी 2025 के बीच की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक बी.एल चौहान ने पुलिस थाना घट्टिया पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी देवीलाल दसोरिया ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत पर उमठ वेयर हाउस के संचालक गजेन्द्र सिंह उमठ और निलंबित शाखा प्रबंधक भगवान सिंह पटेल के खिलाफ धारा 316(2),316(5),318(3) के तहत प्रकरण पंजी बद्ध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *