
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा फिल्मी दुनिया का एक ऐसा नाम जिन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. गोविंदा अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा लेविश लाइफ स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. भले ही वो आजकल फिल्मों में दिखाई देते हों लेकिन उनके पास पैसों की कमी नहीं है. बिना फिल्मों के भी वो हर साल करोड़ों रुपए कमाते हैं. गोविंदा बॉलीवुड के अमीर एक्टर्स में से एक है जिनके पास अच्छी-खासी प्रोपर्टी है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदा की कुल संपति करीब 151 करोड़ से ऊपर की है. उनके पास मुंबई और उसके आसपास के इलाके में 3 बंगले भी हैं. गोविंदा अपने परिवार के साथ जुहू वाले बंगले पर रहते हैं. बताया जाता है कि गोविंदा ब्रॉन्ड इंडोर्समेंट और रियल स्टेट से अच्छी खासी कमाई करते हैं. एक्टर के पास मर्सिडीज बेंज जैसी महंगी कारों का कलेक्शन भी है. साथ ही वो सालाना करीब 16 करोड़ से ऊपर की कमाई करते हैं.
बता दें कि गोविंदा आखिरी बार फिल्म ‘रंगीला राजा’ और ‘आ गया हीरो’ में नजर आए थे. गोविंदा ने साल 1980 के दशक में एक एक्शन और डांसिंग हीरो के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. और 90 के दशक में एक कॉमेडी हीरो के रूप में खुद को फिर से स्थापित किया. उनकी इल्जम, हत्या, जीते हैं शान से और हम फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नाम कमाया था. साल 1992 की रोमांटिक फिल्म शोला और शबनम में युवा एनसीसी कैडेट की भूमिका निभाई थी, जिसे खूब सराहा गया था.