गोविंदा–सुनीता का रिश्ता संकट में: कोर्ट में तलाक की अर्जी, अफेयर और अत्याचार के आरोप, सुनीता का भावुक बयान

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सुनीता ने अपने नए व्लॉग में गोविंदा से तलाक की अफवाहों पर बात की थी. अब खबर आ रही है कि सुनीता ने पति गोविंदा से सही में अलग होने का फैसला कर लिया है. इसके चलते उन्होंने बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो सुनीता ने गोविंदा पर अफेयर, अत्याचार और उन्हें अकेला छोड़ देने का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की है.

सुनीता ने डाली तलाक की अर्जी?

Hauterrfly की खबर के अनुसार, सुनीता आहूजा ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के सेक्शन 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक की अर्जी फाइल की है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि कोर्ट ने गोविंदा को 25 मई को समन किया था. इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि जून के महीने से दोनों अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं. सुनीता कोर्ट में लगातार हाजिरी लगा रही हैं तो वहीं गोविंदा का कोई अता-पता नहीं है. इस खबर में कितना सच है इस पर दोनों का कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन लंबे वक्त से दोनों के अलग होने की खबरें तेज हैं.

सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की है. इसपर वो व्लॉग वीडियो शेयर करती हैं, जिनमें से एक में उन्होंने अपने तलाक की अफवाहों पर बात की थी. वीडियो में सुनीता को महालक्ष्मी मंदिर जाते देखा गया था. उन्होंने बताया कि वो बचपन से इस मंदिर में आ रही हैं. इसी वीडियो में तलाक पर बात करते हुए सुनीता आहूजा रो पड़ी थीं.

तलाक पर बात करते हुए रो पड़ी थीं सुनीता

उन्होंने कहा था, ‘मैं जब गोविंदा से मिली तब मैंने माता से वही मांगा था कि मेरी शादी उससे हो जाए और जीवन अच्छे से जाए. माता ने सब मन्नत पूरी की. बच्चे भी दे दिए दोनों. पर हर सच मिलना आसान नहीं होता, ऊंच-नीच हो जाती है. पर मैं माता पर इतना विश्वास करती हूं कि आज मैं अगर कुछ देख भी रही हूं तो मैं जानती हूं जो मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, उसको तो वो बैठी है काली मां. एक अच्छे इंसान और एक अच्छी औरत को दुख देना अच्छी बात नहीं होती. मैं तीनों माता को इतना प्रेम करती हूं. जो बह परिस्थिति है और जो भी घर परिवार तोड़ने की कोशिश करेगा, उसको मां बख्शेगी नहीं.’

इस साल फरवरी में पहली बार गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबर सामने आई थी. बताया जा रहा था कि अलग लाइफस्टाइल और लगातार लड़ाइयों के चलते कपल ने अलग होने का फैसला किया है. कहा ये भी गया था कि गोविंदा की नजदीकियां किसी 30 साल की एक्ट्रेस से बढ़ रही है, जो सुनीता से उनकी शादी खराब होने की बड़ी वजह है. उनके वकील का कहना था कि कपल ने 6 महीने पहले तलाक की अर्जी डाली थी, लेकिन अब उनके रिश्ते संवर गए हैं. वहीं सुनीता आहूजा लगातार अपने तलाक को लेकर बात कर रही हैं और इन अफवाहों को खारिज कर रही हैं. सुनीता का कहना है कि वो गोविंदा को कभी नहीं छोड़ेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *