गोविंदा-कृष्णा अभिषेक की लड़ाई पर बोलीं मामी सुनीता आहूजा, ‘उसका मुंह नहीं देखना, रिश्ते अब नहीं सुधरेंगे’

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच की तकरार लंबे समय से चली आ रही है। मामा-भांजे के बीच का झगड़ा एक बार फिर से खुलकर सामने आ गया जब हाल ही में गोविंदा ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने शो में हिस्सा लिया है। कृष्णा इस एपिसोड की शूटिंग के लिए मौजूद नहीं रहे। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है इससे पहले भी जब गोविंदा शो आए थे तो कृष्णा एपिसोड में नहीं दिखे।हाल ही में गोविंदा की पत्नी ने सुनीता ने इस रिश्ते में सुधरने पर दो टूक कहा कि मैं उसका मुंह नहीं देखना चाहती.

‘द कपिल शर्मा शो ’ में एपिसोड से नदारद कृष्णा अभिषेक  ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि आखिर क्यों दोनों साथ में नजर नहीं आते हैं. उन्होंने कहा था कि कैसे उनके और उनके मामा गोविंदा के बीच पुराने मुद्दों को लेकर तनाव अभी जारी है और मेरा मानना ​​है कि दोनों पार्टियां एक मंच साझा नहीं करना चाहेंगी. इस मामले पर ईटाइम्स से बातचीत में गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा  ने चुप्पी तोड़ी है.

सम्मानजनक दूरी बनाए रखना चाहते हैं
सुनीता ने कहा कि कृष्णा का कहना है कि दोनों लोग साथ में मंच साझा नहीं करना चाहते. तो पिछले साल नवंबर में, गोविंदा ने एक बयान जारी कर अपना रुख स्पष्ट किया था. उन्होंने सार्वजनिक रूप से पारिवारिक मुद्दों पर कभी चर्चा नहीं करने की कसम खाई थी. एक सच्चे इंसान की तरह उन्होंने ये वादा भी निभाया. उन्होंने कहा मैं फिर कहती हीं कि हम एक सम्मानजनक दूरी बनाए रखना चाहते हैं. लेकिन ये चीजें एक ऐसे प्वॉइंट पर पहुंच गई हैं जहां से कोई समाधान निकालने की जरूरत महसूस होती है

परिवार के मामलों को मीडिया में बोलने का क्या फायदा
गोविंदा की पत्नी ने आगे कहा, ‘जब भी हम शो में आते हैं वह पब्लिसिटी के लिए मीडिया में कुछ न कुछ कहता है, क्या फायदा है ये सब बोल के? परिवार के मामलों को मीडिया में बोलने का क्या फायदा है? गोविंदा इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं देते हैं लेकिन यह दुखद है. उसके बगैर भी तो हमारा शो हिट होता है, और ये वाला भी होगा’.

उसकी कॉमेडी मामा के बिना पूरी नहीं होती!
कृष्णा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा की उनकी हास्य प्रतिभा उनके मामा के नाम का इस्तेमाल करने तक सीमित है. उन्होंने कहा, ‘वह कहता रहता हैं, ‘मेरा मामा ये, मेरा मामा वो’. तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा कि क्या वह इतना प्रतिभाशाली नहीं है कि मामा का नाम लिए बिना हिट शो दे सके?’

कश्मीरा के ट्वीट से शुरू हुआ था ये झगड़ा
सुनीता ने कहा कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच की यह दरार पिछले तीन सालों से चल रही है, जब कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने ट्वीट कर कहा था कि ‘कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं. ‘ सुनीता का मानना है कि यह पोस्ट गोविंदा की ओर इशारा था.

कभी कम नहीं होंगी दूरियां
क्या दोनों परिवारों के बीच दूरियां कभी कम होंगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘वह कभी नहीं होगा. तीन साल पहले मैंने कहा था कि यह ऐसी चीजें हैं जो मेरे जीते जी नहीं सुलझ सकतीं. आप परिवार का नाम लेकर बदतमीजी नहीं कर सकते. हमने पाल-पोस कर बड़ा किया है तो सिर पर चढ़ जाएंगे और बदतमीजी करेंगे. अगर मेरी सास के निधन के वक्त हमने कृष्णा से घर छोड़कर चले जाने के लिए कहा होता तो क्या होता? जिन्होंने इनको पाल-पोस कर बड़ा किया, ये उन्हीं के साथ बदतमीज पर उतर गए हैं. मैं केवल इतना कह सकती हूं कि ये मुद्दे कभी हल नहीं होंगे और मैं अपनी जिंदगी में उसका चेहरा फिर कभी नहीं देखना चाहती. ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *