
सरकारी पैनल ने सिफारिश की है कि जो लोग कोविड -19 से ठीक हो गए हैं, उन्हें संक्रमण से ठीक होने के नौ महीने के बाद कोविड का टीका लगवना चाहिए. टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह ने यह सलाह दी है. इससे पहले NTAGI ने पहले छह महीने के अंतर का सुझाव दिया था. पैनल ने अब नौ महीने के लंबे अंतराल के लिए मंजूरी के लिए सरकार को सलाह दिया है. पैनल ने अपना ये सुझाव सरकार के पास मंजूरी के लिए भी भेज दिया है. ये सुझाव ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में एडवाइजरी कमेटी ने ये कहा था कोविशील्ड की दोनों डोज लेने के बीच में 12 से 16 हफ्ते का वक्त होना चाहिए. पहले ये गैप 4 से 8 हफ्तों का था.
CoWin पोर्टल में भी किए गए जरूरी बदलाव:-इसी के साथ CoWin डिजिटल पोर्टल पर कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच के गैप को बढ़कार 12 से 16 हफ्ते कर दिया गया है. दो डोज के बीच की अवधि को दिखाने के लिए कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म को रिकॉन्फिगर किया गया है. पहली डोज लेने के लिए किया गया रजिस्ट्रेशन दूसरी डोज के लिए भी मान्य रहेगा.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि CoWin डिजिटल पोर्टल में जरूरी बदलाव किए गए हैं, जिसके प्रभाव से कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब 84 दिन के बाद होगा. मालूम हो कि स्वास्थ्य मंत्रालय मीडिया की उन रिपोर्टों पर अपनी सफाई दी है, जिसमें कहा जा रहा था कि जिन लोगों ने कोविशील्ड की दूसरी डोज के लिए 84 दिन से पहले ही अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था, उन लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर्स से बिना वैक्सीनेशन के ही वापस लौटाया जा रहा है.