ग्रेटर नोएडा : मुंबई में मॉडलिंग करने वाली युवती ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट स्थित पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में एक मॉडल ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच में पता चला है कि मुंबई में मॉडलिंग करने वाली मॉडल अपनी बड़ी बहन के पास आई हुई थी. उसके साथ मुंबई से उसका एक मित्र भी आया हुआ था.

पुलिस के मुताबिक मुंबई में माडलिंग करने वाली प्रिया कुछ दिन पहले पैरामाउंट सोसाइटी में रहने वाली अपनी बहन के घर पर आई थी। उसके साथ पुरुष मित्र भी साथ था। दोनों ने रविवार देर रात तक पार्टी की थी। यह बात बड़ी बहन ने मां को बता दी थी। इसके बाद प्रिया की मां सोमवार सुबह पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी पहुंची और उसको डांट लगाई। हालांकि मां के पहुंचने से पहले ही उसका पुरुष मित्र वहां से चला गया था।

मां की डांट से नाराज होकर माडल ने सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर बिसरख थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोसायटी के लोगों से आत्महत्या की सूचना मिली थी मामले की जांच की जा रही है।

बिसरख थाना पुलिस ने बताया कि अभी मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि जरूरत पड़ती है तो मॉडल के पुरुष मित्र को मुंबई से बुलाया जाएगा। आशंका जताई गई है कि पुरुष मित्र भी मॉडल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *