शर्मनाक : सरकारी नौकरी की शान में दूल्हे ने शादी से किया इनकार, कहा सोने की चेन चाहिए – देखे विडीओ

देश में दहेज प्रथा  अभी भी बड़े पैमाने पर व्याप्त है. हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें इस अभिशाप को खत्म करने के लिए तमाम प्रयास कर रही हैं, जिसकी बदौलत कुछ हद तक तो दहेज लेने और देने वालों में कमी आई है और लोगों की सोच बदली है, लेकिन अभी भी ढेरों ऐसे लोग हैं, जिनकी मानसिकता वैसी की वैसी ही है. लोग दहेज को अपना हक मानते हैं, जिसे वो लड़की वालों से लेकर ही रहते हैं और अगर ना मिले तो फिर शादी ही तोड़ देते हैं. कई बार तो ऐसा भी देखने में आता है कि दहेज लोभी दूल्हे शादी के मंडप से भी उठकर चले जाते हैं, अगर उनकी डिमांड समय रहते पूरी नहीं होती है तो. सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो आजकल खूब वायरल  हो रहा है, जिसे देख कर जनता भड़क गई है. इस वीडियो में दहेज लोभी दूल्हा शादी करने से साफ-साफ इनकार कर रहा है, क्योंकि लड़की वालों की तरफ से उसकी डिमांड पूरी नहीं की गई है.

 

NOTE: इस वायरल हो रहे वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं. ये ख़बर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर बनाया गया है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शादी के दौरान दहेज नहीं मिलने के कारण शादी तोड़ने की बात कर रहा है. देहज में 1 लाख रुपये की कमी होने के कारण और सोने की चेन नहीं मिलने के कारण वो काफी नाराज़ दिख रहा है. दूल्हे राजा बारात को वापस ले जाने की धमकी दे रहे हैं. दुल्हन बार-बार कह रही है कि दहेज के पैसे मिल जाएंगे और सोने की चेन मिल जाएगी, मगर दूल्हे राजा नाराज दिखें.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे राजा दहेज नहीं मिलने से नाराज हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दहेज में 1 लाख रुपये की कमी थी और कुछ गहने नहीं थे. इस बात से दूल्हे राजा काफी गुस्से में हैं. ये वीडियो भारतीय समाज को दिखाता है. पढ़े लिखे परिवार में होने के बावजूद भी दूल्हे राजा को दहेज मांगने में कोई बुराई नज़र नहीं आ रही है. वो बेशर्मी से मांग रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *