
आठ दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप ही आए हैं, लेकिन यह देश का मिजाज नहीं झलकाते।राकांपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, ‘‘गुजरात चुनाव अपेक्षा के अनुरूप आए क्योंकि एक राज्य विशेष के लिए सत्ता के पूरे तंत्र को लगा दिया गया और परियोजनाएं वहां भेज दी गयीं।’’
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘गुजरात चुनाव के परिणाम देश का मिजाज नहीं बताते । दिल्ली में नगर निगम और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम से यह साबित हो गया है, जहां भाजपा हार गयी।’’ वहीं कल आए दिल्ली नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 साल से नगर निगम पर काबिज बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं।