4 महीने की प्रेग्नेंट नर्स बनी इंसानियत की मिसाल, रोजा रखते हुए कोरोना मरीजों की कर रही है सेवा

देश में कोरोना का कहर जारी है. ऐसे में कई लोग ऐसे भी हैं जो इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं. ऐसी ही एक गुजरात कीी महिला नर्स हैं नैंसी आयजा मिस्त्री . जो 4 महीने की गर्भवती हैं  और इस कोरोना महामारी में लगातार मरीजों की देखभाल कर रही हैं. इसमें खास केवल यह नहीं कि महिला गर्भवती होते हुए भी काम कर रही है. बल्कि ये नर्स दिनभर रोजा रखकर अपना धर्म भी निभा रही हैं.

जानकारी के मुताबिक, इस नर्स का नाम नैंसी आयजा मिस्त्री  और ये 4 महीने की गर्भवती हैं. इसके बावजूद वह लगातार सूरत के कोविड केयर सेंटर  में ड्यूटी निभा रही हैं. बता दें कि इस वक्त माह-ए-रमजान चल रहा है. ऐसे में नैंसी लगातार रोजा रखकर अपना धर्म भी बखूबी निभा रहीं हैं. उनका कहना है, कि ‘मैं नर्स की तरह अपनी ड्यूटी कर रही हूं. मेरे लिए लोगों की सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *