कंगना रनोट को लेकर हंसल मेहता का खुलासा

 

कंगना रनोट को लेकर फिल्म ‘सिमरन’ (2017) डायरेक्ट कर चुके हंसल मेहता की मानें तो एक्ट्रेस के साथ काम करने का उनका अनुभव दर्दनाक रहा है। उनकी मानें तो यह ऐसी याद है, जिसके बारे में वे सोचना भी नहीं चाहते। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि कभी-कभी उन्हें लगता है कि काश उन्होंने यह फिल्म बनाई ही न होती।

सेट से बाहर एंजॉय पर अलग होता था सेट का सीन
हंसल मेहता ने यह भी कहा कि यह ऐसी याद है, जिसके बारे में वह सोचना भी नहीं चाहते। उन्होंने हफिंग्टन पोस्ट इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें कभी-कभी लगता है कि काश ये फिल्म बनाई ही ना होती। हालांकि हंसल ने ये भी कहा कि कंगना के लिए उनके मन में कड़वाहट नहीं है और सेट के बाहर उनकी कंपनी काफी एंजॉय भी करते थे। हालांकि सेट का सीन कुछ और ही होता था।

 

कंगना देने लगी थीं दूसरे ऐक्टर्स को भी डायरेक्शन
हंसल ने बताया कि कंगना सेट का पूरा चार्ज ले लिया था और वह दूसरे डायरेक्टर्स को भी डायेरक्शन देने लगी थीं। उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज के बाद उन्हें पैसों की दिक्कत भी हुई थी और दावा किया कि इससे उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ा था। इस सारे अनुभव के बाद भी उन्होंने कहा कि कंगना के लिए मन में कोई खराब फीलिंग नहीं है और हो सकता है कि वे फिर से साथ काम भी करें।

हंसल मेहता ने कंगना को बताया अच्छी ऐक्टर
उन्होंने कहा, सब चीजों को किनारे रख दो तो कंगना अच्छी ऐक्टर हैं। तो क्या पता कल को हम दोनों साथ में एक फिल्म करना चाहें। कड़वाहट रखना बेकार है। ‘सिमरन’ को दर्शकों और क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यू मिले थे और बॉक्स ऑफिस पर औसत चली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *