हार्दिक पांड्या की इस घड़ी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बहुत कम समय में ही अपने करियर में कामयाबी हासिल की है. हार्दिक पांड्या लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में हार्दिक पांड्या ने बहुत कम समय में ही खूब दौलत और शोहरत हासिल की है. हार्दिक पांड्या आईपीएल 2021 के बाकी बचे हुए मैचों के लिए अब दुबई पहुंच चुके हैं.हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर नई घड़ी पहने हुए अपनी एक फोटो शेयर की है. इस घड़ी की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हार्दिक की इस घड़ी के चर्चे इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं।

हार्दिक ने 13 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आखिरी तस्वीर उनकी नई घड़ी की है। इस स्टार ऑलराउंडर ने Patek Philippe Nautilus Platinum 5711 घड़ी खरीदी है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। हार्दिक को महंगी घड़ियों के साथ-साथ लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है।

हार्दिक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन पोस्ट शेयर करते रहते हैं। फिलहाल वह मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल 2021 के दूसरे फेज की तैयारियों में जुट चुके हैं। आईपीएल 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से यूएई में खेला जाना है। दूसरे फेज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना है। हार्दिक हाल में श्रीलंका दौरे से लौटे हैं, जहां उनकी खराब फॉर्म को लेकर काफी आलोचना हुई है। हार्दिक आईपीएल के दौरान फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे क्योंकि इसके तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *