हार्दिक पांड्या ने नानी के साथ किया ‘पुष्पा’ के गाने पर डांस, तो Allu Arjun का आया ये कमेंट, देखें वीडियो

पुष्पा’ का फीवर  क्रिकेटर्स  पर इस कद्र छाया हुआ है कि पूछो मत जिसे देखो वो अल्लू अर्जुन  और रश्मिका मंदाना  की एक्टिंग कर रहा है. शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर  ने की थी लेकिन अब सभी टीम इंडिया के तमाम क्रिकेटर्स के आए दिन ही वीडियो वायरल हो रहे हैं. फिलहाल हार्दिक पांड्या  का एक रील काफी वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी उम्रदराज के नानी के साथ पुष्पा के जाने पर डांस करते दिख रहे हैं.

 

पांड्या ने नानी संग किया अल्लू का हुकअप स्टेप
टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर  ने ‘पुष्पा’ के हिंदी वर्जन  के गाने ‘श्रीवल्ली’  पर एक्ट किया है जिसे सिंगर जावेद अली  ने आवाज दी है. दिलचस्प बात ये है कि पांड्या की नानी भी उम्र की परवाह किए बगैर हूबहू अल्लू अर्जुन की तरह स्टेप करती दिख रही हैं. वे पांड्या संग शानदार हुकअप स्टेप  करने के साथ-साथ ‘पुष्पराज’ की स्टाइल में ‘Thaggedhe Le’ का भी एक्ट करती देखी जा सकती हैं.

पांड्या का श्रीवल्ली पर एक्ट देख अल्लू अर्जुन का आया रिएक्शन
हार्दिक पांड्या  के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और इस पर अल्लू अर्जुन का भी कमेंट आया है. उन्होंने इस बहुत क्यूट कहा है और लिखा इसके लिए मेरा ढेर सारा प्यार और सम्मान. इस रील को 20 घंटे के भीतर ही 2 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 10 हजार से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं. पांड्या के रील पर उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा, वाइफ नताशा, बड़े भाई क्रुणाल पांड्या, टीम इंडिया के क्रिकेटर ईशान किशन, मुंबई इंडियन्स  के मुहसिन खान जैसी कई हस्तियों ने अपना रिएक्शन दिया है.

ये क्रिकेटर भी हैं पुष्पा फीवर के शिकार
बता दें कि पांड्या से पहले शिखर धवन , रविंद्र जडेजा ), सूर्य कुमार यादव , ईशान किशन , इरफान पठान, सुरेश रैना  जैसी क्रिकेट से ताल्लुक रखने वाली कई हस्तियां पुष्पा के गाने पर डांस कर चुकी हैं. अब इस लिस्ट में ऑलराउंडर का नाम भी शामिल हो चुका है. हो सकता है पांड्या का एक्ट देख अब कोई और खिलाड़ी पुष्पा पर अपना रील रिक्रिएट करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *