Hardik Pandya: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या और मुरली कार्तिक के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है.

Hardik Pandya and Murali Kartik
गौर करने वाली बात यह है कि हार्दिक और मुरली कार्तिक में काफी देर तक बात होती दिखाई दी. पहले हार्दिक बात करते-करते दूर चले जाते हैं. इसके बाद दोनों फिर एक दूसरे के करीब आकर बात करते हैं.
न्यूजीलैंड सीरीज में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन
नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 में हार्दिक ने गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया था. हार्दिक ने बल्लेबाजी करते हुए 25 रन स्कोर किए थे. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 1 विकेट चटकाया था. फिर दूसरे टी20 में हार्दिक को बैटिंग का मौका नहीं मिल सका, लेकिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 1 विकेट अपने खाते में डाला