
हाई एंड क्रूजर बाइक बनाने वाली कंपनी Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) भारतीय बाजार में कदम रखने के 10 वर्षों के बाद कम बिक्री और भविष्य में भी अपनी बाइक्स के लिए बेहतर मांग को नहीं देखते हुए भारत में अपने असेंबली ऑपरेशंस को बंद करने पर विचार कर रही है।रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की मशहूर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ने सलाहकारों के माध्यम से कुछ ऑटोमोबाइल निर्मताओं को हरियाणा के बावल में स्थित अपनी लीज पर ली गई असेंबली प्लांट के उपयोग के लिए एक संभावित आउटसोर्सिंग व्यवस्था के लिए कुछ लोगों को भेजा है।
असेंबली को बंद करने का फैसला मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया प्रशांत के कुछ हिस्सों, जहां पर कंपनी की गाड़ियों के सेल्स डाउन हुई है।
कंपनी से मिली ये जानकारी: इस बारे में कंपनी से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि कंपनी सिर्फ अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बंद कर रही है। बाइक की मार्केटिंग और सेल्स जारी रहेगी। अब भारत में बाइक को थाइलैंड से इम्पोर्ट किया जाएगा। ऐसे में बाइक की कीमत 40 से 50 हजार रुपए बढ़ सकती है। बता दें कि देश भर में कंपनी के 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। सेल्स में इजाफा करने के लिए कंपनी बाइक पर 70 हजार रुपए का बड़ा डिस्काउंट भी दे रही है।
पिछले फाइनेंशियल ईयर में 2500 भी नहीं बेचीं :जुलाई में दूसरी तिमाही के रिजल्ट के साथ एक बयान में हार्ले- डेविडसन ने कहा था कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बाहर निकलने की योजना का मूल्यांकन कर रही है, जहां प्रोडक्शन और लाभ फ्यूचर की रणनीति के अनुरूप निरंतर निवेश का समर्थन नहीं करते हैं। कंपनी ने भारत में पिछले फाइनेंशियल ईयर में 2,500 से कम यूनिट बेची थीं।