जेआरडी टाटा ने गिफ्ट में दिया था परफ्यूम, तो इंदिरा गांधी ने खुश होकर कही थी ये बात, वायरल हुआ लेटर

टाटा ग्रुप ऑफ कपंनीज के मालिक जेआरडी टाटा  को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा भेजा गया एक निजी पत्र सामने आया है। यह लेटर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं लगातार ट्रेडिंग में बना हुआ है। आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडर पर लेटर को शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री और एक विशाल उद्योगपति के बीच एक व्यक्तिगत पत्र का आदान-प्रदान।

5 जुलाई, 1973 को लिखे पत्र में, इंदिरा गांधी ने जेआरडी टाटा – या “जेह” को धन्यवाद दिया, जैसा कि उन्होंने उन्हें संबोधित किया था – परफ्यूम गिफ्ट करने के लिए. उन्होंने लिखा, “मैं परफ्यूम से रोमांचित हूं. बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं आमतौर पर परफ्यूम का इस्तेमाल नहीं करती और शान-शौकत की दुनिया से इतनी कटी हुई हूं कि मुझे इसके बारे में पता ही नहीं था, लेकिन मैं अब जरूर इसका इस्तेमाल करूंगी.”

पूर्व प्रधान मंत्री ने आगे लिखा, “कृपया लिखने या मुझसे मिलने आने में संकोच न करें, जब भी आप कोई भी विचार व्यक्त करना चाहते हैं, अनुकूल या आलोचनात्मक.” उन्होंने श्री टाटा और उनकी पत्नी थेल्मा वीकाजी टाटा को शुभकामनाओं के साथ अपने खत का समापन किया.

इंदिरा गांधी का ये लेटर अब काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *