ग्वालियर में कांवड़ यात्रा पर कहर: तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल – शीतल तिराहा पर हादसे के बाद आरोपी फरार

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेकाबू कार ने पैदल जा रहे आधा दर्जन कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी. हादसे में 4 कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार देर रात एक बेकाबू रफ्तार कार ने पैदल जा रहे आधा दर्जन कांवड़ यात्रियों को रौंद दिया. दर्दनाक हादसे में 4 कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बनी है. हादसा शिवपुरी लिंक रोड पर शीतल तिराहा पर हुआ. भदावना से जल भरकर ला रहे ये सभी कांवड़ यात्री ग्वालियर जिले के सिड़ाना गांव के रहने वाले हैं. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. काफी मशक्कत के बाद गाड़ी के नीचे फंसे लोगों की बॉडी बाहर निकाली गई. फिर फौरन घायलों को अस्पताल भेजा गया. कांवड़ियों को टक्कर मारने के बाद कार सवार लोग मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ग्वालियर जिले के सिड़ाना गांव के रहने वाले एक दर्जन से ज्यादा कावड़ यात्री मंगलवार को ग्वालियर जिले के ही भदावना पहुंचे थे. यहां दर्शन पूजन करने के बाद कांवड़ियों ने जल भरा और सिड़ाना गांव के लिए पैदल रवाना हुए. रात करीब 12.30 बजे जब कांवड़ यात्री ग्वालियर शिवपुरी लिंक रोड से निकल रहे थे. इस दौरान शीतला तिराहे पर शिवपुरी की ओर से एक बेकाबू रफ्तार कार आई.  सामने से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हुई और कांवड़ियों को रौंदते हुए साइड में पलट गई.
3 लोगों ने मौके पर मौत
6 कांवड़ यात्री कर की चपेट में आ गए. इनमें से 3 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक कांवड़िए ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 कावड़ यात्रियों की हालत नाजुक बनी है. साथी कावड़ यात्रियों ने बताया कि हादसे में धर्मेंद्र बंजारा, रमेश बंजारा, दिनेश बंजारा और पूरण बंजारा की मौत हुई है. वहीं प्रहलाद बंजारा और बाबा बंजारा घायल हुए हैं. साथी कावड़ यात्रियों ने बताया कि गुरुवार को सिड़ाना गांव में जलाभिषेक करने के लिए भदावना से कांवड़ भरकर ला रहे थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *