HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को ‘मुंह बंद’ रखने की दी सलाह, यह है इसकी वजह

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों में से एक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को मुंह बंद रखने की सलाह दी है। नहीं-नहीं, आप इसे गलत न समझें। बैंक ने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए यह सलाह दी है। बैंक ने आगाह किया है कि साइबर ठग बैंक के फर्जी हेल्प लाइन नंबर के जरिए आपको बेवकूफ बनाकर आपकी जमा-पूंजी पर ‘डाका’ डाल सकते हैं। बैंक ने एक ट्वीट में कहा कि FD/RD लेनदेन के लिए एक मैसेज मिलाता है जिसमें आपने लेनदेन नहीं किया है। दरअसल, जालसाज फर्जी HDFC बैंक हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर रहे हैं और लोगों के बैंकिंग जानकारी तक पहुंचने के लिए स्क्रीन-शेयरिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कह रहे हैं।इसलिए जब ऐसे ठग कॉल करें तो #MoohBandRakho का अभ्यास करें।”

बता दें पिछले साल कोरोना काल में बैंक ग्राहक धोखाधड़ी के खूब शिकार हुए और इस साल भी यह सिलसिला जारी है। अप्रैल-जून, 2020 में 19,964 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 2,867 मामले सामने आए। 12 सरकारी बैंको में से एसबीआई में सबसे अधिक 2,050 धोखाधड़ी के मामले सामने आए। इन मामलों से जुड़ी राशि 2,325.88 करोड़ रुपये है। ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए रिजर्व बैंक अक्सर ग्राहकों को जागरूक करता रहता है।

एसबीआई में 2,050 धोखाधड़ी के मामले:-आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून, 2020 में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंको में एसबीआई में सबसे अधिक 2,050 धोखाधड़ी के मामले सामने आए। इन मामलों से जुड़ी राशि 2,325.88 करोड़ रुपये है। मूल्य के हिसाब से बैंक ऑफ इंडिया को धोखाधड़ी से सबसे अधिक चोट पहुंची। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया में 5,124.87 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 47 मामलों का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *