कब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो करें इस जूस का सेवन

क्या आपने कभी चेरी का सेवन किया है? इसे दुनियाभर के लोग पसंद करते हैं। लाल, काले और पीले रंग में पाई जानी वाली चेरी देखने में तो अच्छी लगती ही है, साथ ही इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। वैसे तो यह फल दुनिया में सबसे ज्यादा यूरोप और अमेरिका में पैदा किया जाता है, लेकिन इसकी खेती भारत के ठंडे प्रदेशों, जैसे- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में भी होती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन बी-6, फोलेट और नायसिन भी पाए जाते हैं। इसके अलावा पोटैशियम और मैंगनीज जैसे खनिजों से युक्त चेरी में आयरन, तांबा, कैल्शियम और फास्फोरस की भी कुछ मात्रा पाई जाती है। ये सभी विटामिन और खनिज सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

चेरी बढ़ाती है इम्यूनिटी
चेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं और हमें वायरल या फंगल संक्रमण, सर्दी और खांसी से बचाते हैं। ये फ्लू और अन्य बुखारों के खिलाफ भी सुरक्षा देने में प्रभावी होते हैं। आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस फल का सेवन कर सकते हैं।

चेरी का जूस कब्ज में देता है राहत
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो चेरी के जूस का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं और इसमें मौजूद एसिड पाचन को सही रखने में मदद करता है।

दिल के लिए भी फायदेमंद है चेरी
इस फल में मौजूद पोषक तत्व (विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट) और फास्फोरस जैसे खनिज दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है, जिससे दिल के दौरे का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके अलावा यह फल हृदय की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है।

त्वचा के लिए भी है लाभकारी
चेरी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। माना जाता है कि चेरी का रस चेहरे के काले धब्बों को साफ करता है और त्वचा पर चमक लाने में मदद करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप लंबे समय तक इसका उपयोग करते हैं, तो त्वचा को बिल्कुल स्वस्थ बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *