जानिए सहजन के फूल के 5 फायदे

सहजन को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. भारत को फल और सब्जियों के मामले में घनी देश कहा जाता है. क्योंकि भारत एक ऐसा देश हैं जहां तरह-तरह की सब्जियां और फल आपको मिल जाएंगे. सहजन को ड्रमस्टिक या मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है. भारत मोरिंगा का सबसे बड़ा उत्पादक है. आपको बता दें कि सहजन का पेड़ बहुत ही तेजी से बढ़ता है, और इसकी फलियों के साथ इसके पत्ते और फूल का भी इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है. सहजन की फली के अलावा इसके पत्ते और फूल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. सहजन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं. सहजन के फूलों में प्रोटीन और कई तरह के विटामिन्स के साथ कई और पोषक तत्व भी होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. सहजन के फूलों को आप सब्जी, चाय और काढ़ा के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. सहजन के फूलों का इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है तो चलिए आज हम आपको सहजन के फूलों के फायदों के बारे में बताते हैं.

सहजन के फूलों के फायदेः

1. पाचनःसहजन के फूलों को पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पेट के इंफेक्शन, अल्‍सर, कब्ज़ और गैस जैसी दिक्कत को भी दूर करने में मदद कर सकते हैं.सहजन के फूलों को पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.

2. वजनःवजन कम करना चाहते हैं तो आप सहजन के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके फूलों में क्‍लोरोजेनिक एसिड नाम का एंटीऑक्‍सीडेंट होता है, जो शरीर में मौजूद अतिरिक्‍त वसा को बर्न करने में मदद कर सकता है.

3. बालोंःसहजन के फूलों के सेवन से बालों का झड़ना रोक सकते हैं. इतना ही नहीं ये बालों के विकास में भी मददगार माना जाता है. इसकी चाय के सेवन से बालों को चमकदार बनाया जा सकता है.

4. इम्यूनिटीःसहजन के फूलों की चाय के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. इसके फूलों में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्‍स के प्रभाव को रोकने में मदद कर सकते हैं.

5. डायबिटीजःसहजन को डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है. सहजन की फलियों, छाल. फूल और पत्तों में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं. सहजन के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *