जानिए स्ट्रॉबेरी के सेवन के फायदे

क्या आपने कभी स्ट्रॉबेरी खाया है? लाल रंग का दिखने वाले यह फल बहुत ही रसीला और स्वाद में लाजवाब होता है। पहले यह फल भारत में बहुत मुश्किल से ही मिलता था, लेकिन आज के समय में इसकी खेती देश के कोने-कोने में होने लगी है, जिसकी वजह से अब यह आसानी से मिल जाता है। स्ट्रॉबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होती है। इसमें विटामिन से लेकर फोलिक एसिड, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई खनिज पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में करती है मदद
स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही यह हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) से पीड़ित लोगों के शरीर में रक्त संचरण में भी मदद करती है

त्वचा के लिए भी फायदेमंद है स्ट्रॉबेरी
त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाना हो तो आप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद एसिड त्वचा के काले धब्बों को हटाकर चेहरे को साफ और बेदाग बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियोंको मिलती है मजबूती
स्ट्रॉबेरी में विटामिन-के, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। चूंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ कुछ लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में स्ट्रॉबेरी का सेवन उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।

आंखों को बनाता है स्वस्थ
अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से निजात पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी पाचन में भी सहायक होती है। इसके सेवन से लिवर और पेट संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *