सर्दियों में जरूर करें सिंघाड़े का सेवन मिलते हैं ये फायदे

पानी वाले सिंघाड़े तो आपने खाए ही होंगे, लेकिन क्या आप उसके औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं। सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में सिंघाड़े बिकने शुरू हो जाते हैं। नवरात्र के समय भी इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है और अभी तो नवरात्र चल ही रहे हैं। सिंघाड़े में पॉलिफेनल्स और फ्लेवोनॉयड जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी कैंसर और एंटी फंगल माना जाता है। इनके सेवन से गजब के फायदे मिलते हैं। ये कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।

अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद है सिंघाड़ा
सिंघाड़े का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को सांस से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें सिंघाड़े का सेवन जरूर करना चाहिए। डॉक्टर भी कहते हैं कि नियमित रूप से सिंघाड़ा खाने से सांस संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।

पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है सिंघाड़ा
सिंघाड़े का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे- गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच से भी राहत दिला सकता है। यह दस्त की समस्या में भी फायदा पहुंचाता है। यह आंतों के लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा इसके सेवन से भूख न लगने की समस्या भी दूर हो सकती है।

गले की कई समस्याओं में राहत पहुंचाता है सिंघाड़ा
सिंघाड़ा गले की कई समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो गले की खराश और टांसिल आदि से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा सिंघाड़े के सेवन से अनिद्रा की समस्या में भी राहत मिलती है।

सिंघाड़े से हड्डियों और दांतों को मिलती है मजबूती
सिंघाड़े में कैल्सियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसके सेवन से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा यह शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है, क्योंकि सिंघाड़े में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *