इंदौर। पिज्जा-मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत,18 वर्षीय युवक की मौत

इंदौर में 12वीं के स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह रविवार रात दोस्तों के साथ पिज्जा और नूडल्स खाने गया था। यहां से घर आया। थोड़े से चावल खाए और सो गया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां देर रात उसकी मौत हो गई।

राउ पुलिस के मुताबिक मनीष (18) पुत्र कमल चौहान निवासी रंगवासा की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। मनीष रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ सिलिकॉन सिटी इलाके में गया था। यहां उसने दोस्तों के साथ नाश्ता किया और घूमने चला गया। फिर रात में घर पहुंचा। यहां उसने थोड़े से चावल खाए। रात में उसे अचानक से उल्टियां होने लगी। परिवार वाले करीब आधा घंटे बाद नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने एमवाय ले जाने के लिए कहा। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मनीष ने इस साल 12वीं की एग्जाम दी थी। उसके पिता चोइथराम मंडी में मुनीम हैं। उसके परिवार में एक भाई और है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *