अपने लंग्स को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने के लिए करें ये ब्रीदिंग एक्सरसाइज

 

फेफड़े यानी कि लंग्स  जो कि शरीर का एक बहुत अहम हिस्सा है. फेफड़ों के अस्वस्थ रहने पर कई बीमारियां हो सकती है जैसे अस्थमा , ब्रोंकाइटिस , निमोनिया, टीबी , फेफड़ों का कैंसर आदि. इसलिए फेफड़ों की सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. आपके फेफड़े की कार्यक्षमता निर्धारित है कि आपके शरीर की श्वसन प्रणाली कैसी होगी. वहीं कोरोनावायरस जो कि फेफड़ों पर सबसे पहले हमला करता है, इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने फेफड़ों को मजबूत बनाएं. ताकि आप जल्दी से किसी संक्रमण का शिकार न हो जाएं. अपने फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और इन्हें मजबूत बनाने के लिए आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज एक्सरसाइज  की मदद ले सकते हैं.

ये 3 ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपके फेफड़े की क्षमता में सुधार कर सकते हैं.

रिब स्ट्रेचिंग

लंग्स की फंक्शनिंग को बेहतर बनाने के लिए रिब स्ट्रेचिंग एक अहम एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए आपको सीधे खड़े होना है और तब तक सांस छोड़नी है जब तक कि आपके लंग्स खाली न हो जाएं, अब फिर से धीरे-धीरे सांस लें, जितना पॉसिबल हो सके, अपने लंग्स को भरें। 20 सेकंड के लिए या जब तक आपके लिए पॉसिबल हो, तब तक सांस रोककर रखें। जब आप गिनती कर रहे हों, तो अपने हाथों को कूल्हों पर रखें, आपके अंगूठे आगे की ओर और छोटी उंगलियां आपकी पीठ के छोटे हिस्सों को छूती हुई रखें। एक बार जब आप अपनी सांस को 20 सेकेंड तक रोककर रखें, तो धीरे-धीरे सांस छोड़ें और रिलैक्स की पोजिशन में लौट आएं, इसे 3 बार दोहराएं।

एब्डॉमिनल ब्रीदिंग

इस एक्सरसाइज के लिए अपनी पीठ के बल आरामदायक पोजिशन में लेट जाएं, पीठ को गद्दी देने के लिए आप एक योगा मैट या सॉफ्ट पैड का यूज कर सकते हैं या फिर आप ऐसा सुबह या शाम को बिस्तर पर लेटकर कर सकते हैं। शुरू करने के लिए, एक हाथ अपने पेट कर और एक हाथ छाती पर आराम से रखें। धीरे-धीरे सांस लें, जब तक कि आप महसूस न करें कि आपका पेट आपकी छाती से ज्यादा ऊंचा हो जाए, अपने मुंह से सांस छोड़ें और फिर नाक के जरिए फिर से सांस लें। पेट को हर बार उठाने की कोशिश करते रहें। अगर पॉसिबल हो तो सांस 7 सेकेंड के लिए रोकें और 8 सेकेंड के लिए सांस छोड़ें। अपने पेट की मांसपेशियों का यूज करके अपने लंग्स में मौजूद पूरी हवा बाहर निकालें। इसे 5 बार दोहराएं।

पुशिंग आउट

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे खड़े हों और अपने घुटनों को रिलैक्स्ड रखें। धीरे-धीरे कमर से झुकें, लंग्स से हवा को बाहर धकेलें। फिर, धीरे-धीरे सीधे खड़े हों और तब तक सांस लें जब तक कि आपके फेफड़े पूरी कैपेसिटी में न भर जाएं, 20 सेकेंड के लिए या जितनी देर तक आप कर सकते हैं, अपनी सांस रोककर रखें। जब आपने अपनी सांस रोक रखी हो तो, धीरे से बाहों को अपने सिर से ऊपर उठाएं। एक बार जब आप गिनती पूरी कर लेते हैं, तो धीरे-धीरे बाहों को नीचे लाएं, और पूरे मुंह में सांस छोड़ें, रिलैक्स की पोजिशन में वापस आ जाएं, इसे 4 बार दोहराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *