हेलीकॉप्टर से उतरते ही छोटी गाड़ी देखकर भड़क गई हेमा मालिनी…मंगानी पड़ी फॉर्च्यूनर..वीडियो हुआ वायरल – देखें VIDEO

इंटरनेट के जमाने में कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। कभी फोटो तो कभी वीडियो वायरल हो जा रहे हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जो सालों पहले के हैं, लेकिन उन्हें बार-बार वायरल किया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो मथुरा से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री हेमा मालिनी का। जो सोशल मीडिया एक्स पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर एक्स पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें हेमा मालिनी हेलीकॉप्टर से उतरते नजर आ रही हैं। हेलीकॉप्टर से उतरते ही हेमा मालिनी को जब कार में बैठने के लिए जाता है तो वह छोटी गाड़ी देखकर भड़क जाती हैं और तंज कसती हैं की जीप-वीप नहीं है क्या। इसके बाद हेमा मालिनी कहती हैं कि इस गाड़ी से मैं नहीं जाउंगी। हेमा की ये बात सुनकर वहां मौजूद कार्यकर्ता तुरंत फॉर्च्यूनर मंगाते हैं। एक मिनट 20 सेकेंड का वीडियो 2014 से पहले का बताया जा रहा है। जानकारी करने पर पता चला है कि वीडियो हेमा के सांसद बनने से पहले का है।

हेमा का वीडियो तक यूजर तरह-तरह की कर रहे टिप्पणी

लोकसभा चुनाव के बीच में वायरल हुए हेमा मालिनी इस वीडियो को लेकर एक्स यूजर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कोई लिख रहा है कि हेलीकॉप्टर से उतरीं और छोटी गाड़ी देखकर भड़क गईं, उन्हें फॉर्च्यूनर गाड़ी चाहिए थी। तो दूसरे ने लिखा, उन्हें गेहूं काटने के लिए बड़ी गाड़ी चाहिए थी। एक यूजर ने लिखा, हेलीकॉप्टर से उतरकर हेमा मालिनी को गुस्सा आ गया। कहा, छोटी गाड़ी से नहीं जाऊंगी। मेरे पास टाइम नहीं है। कोई रोड शो नहीं चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *