AirAsia फ्लाइट में हाई वोल्टेज ड्रामा: तेज आवाज में बात करने पर बुजुर्ग ने महिलाओं को कहा ‘बेवकूफ’, चांटा मारने तक पहुंचा झगड़ा, हाथापाई का वीडियो वायरल, यात्रियों के व्यवहार पर उठे सवाल

AirAsia flight Passengers Fight Video: कुआलालंपुर से चीन जा रही एयरएशिया की फ्लाइट में तेज आवाज में बात करने को लेकर एक बुजुर्ग यात्री और तीन महिलाओं के बीच जमकर बहस हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूं तो फ्लाइट में यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर बहस होना आम बात है, लेकिन कभी-कभी यह बहस इतनी बढ़ जाती है कि पैसेंजर्स के बीच हाथापाई तक की नौबत आ जाती है, जिसे रोकना क्रू मेंबर्स के लिए भी मुश्किल हो जाता है।

कुछ ऐसा ही नजारा कुआलालंपुर से चीन जा रही एयरएशिया की एक फ्लाइट में देखने को मिला। जहां कुछ महिलाओं और एक यात्री के बीच तेज आवाज में बात करने को लेकर झगड़ा हो गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या था पूरा मामला?

TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बुजुर्ग यात्री ने अपने आगे बैठी तीन महिलाओं पर तेज आवाज में बात करने का आरोप लगाया। बताया गया कि वह शख्स चार घंटे से ज्यादा समय तक बार-बार महिलाओं से धीरे बोलने के लिए कहता रहा। लेकिन जब महिलाओं ने आवाज कम नहीं की, तो वह गुस्सा हो गया और उन्हें ‘बेवकूफ’ कह दिया।

इसके बाद महिलाओं में से एक खड़ी हो गई और उस आदमी पर हाथ उठाने लगी। अपनी सुरक्षा के लिए वह शख्स सीट की ट्रे टेबल नीचे खींच कर खुद को बचाने की कोशिश करने लगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लाइट में दोनों पक्ष आपस में चिल्लाते और झगड़ते रहे। क्रू मेंबर्स और फ्लाइट अटेंडेंट्स ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की।

देखें वायरल वीडियो

​इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nypost ने शेयर किया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फ्लाइट में यात्रियों के व्यवहार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

यात्रियों के व्यवहार पर उठे सवाल

यात्रियों के व्यवहार पर उठे सवाल एक यूजर ने लिखा, ‘इस झगड़े ने दिखा दिया कि लोग फ्लाइट में दूसरों की इज्जत करना भूल गए हैं।’ दूसरे ने कहा, ‘अगर आप फर्स्ट क्लास में बैठेंगे, तो ऐसी चीजें नहीं होंगी।’ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘हो सकता है यह झगड़ा ज्यादा बढ़ गया हो, लेकिन मैं उस शख्स की परेशानी समझ सकता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *