इंदौर। हाईवेअर दुकान संचालक ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते किया सुसाइड, परिवार ने लगाए मामा पर आरोप – देखें VIDEO

इंदौर के बाणगंगा में रहने वाले हार्डवेअर दुकान संचालक ने सुसाइड कर लिया। जान देने के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की बात सामने आई है। परिवार ने आरोप लगाया कि मामा ने उसे प्रॉपर्टी का हिस्सा देने की बात की थी। लेकिन बाद में मुकर गए। मामा परिवार पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन बाणगंगा थाने पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों ने आश्वासन देकर उन्हें रवाना कर दिया।

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक चार दिन पहले नितिन (32) पुत्र दिलीप कश्यप निवासी कुम्हार खाडी ने जहर खा लिया। उपचार के लिये उसे अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मामले में परिजन शुक्रवार सुबह बाणगंगा थाने पहुंचे।

यहां नितिन के परिवार ने आरोप लगाया कि मामा पन्नालाल, अनिल और श्याम उसे लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने प्रॉपर्टी में हिस्सा देने की बात की लेकिन नहीं दिया। वह बात करने गया तो उसे बुरा भला कहा। यहां थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से तीनों पर कार्रवाई की बात कही। लेकिन अफसरों से बात करने की बात कहते हुए उन्हें रवाना कर दिया गया।

मां की हो चुकी मौत

नितिन के परिवार के लोगों के मुताबिक सांवेर रोड पर करोड़ों की बेशकीमती जमीन को लेकर मामा परिवार से विवाद चल रहा था। पिछले साल दिसंबर में इसी तनाव के चलते नितिन की मां की मौत हो गई। मामा परिवार उक्त जमीन को लेकर हिस्सा देने को राजी नहीं। कोर्ट में इसे लेकर केस भी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *