Himachal Landslide: जिंदगी का सुहाना सफर बना मौत की वजह, डॉक्टर ने जान जाने से चंद मिनटों पहले ट्वीट की थी ये फोटो

हिमाचल भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है. यही वजह है कि यहां साल भर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है. यूं तो हर शख्स को पहाड़ बेहद पसंद होते हैं, लेकिन कई बार ये खूबसूरत पहाड़ लोगों की जान ले लेते हैं. इन दिनों ऐसा ही नजारा किन्‍नौर जिले में भी देखने को मिला. दरअसल यहां हुए भूस्‍खलन में 9 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए. मरने वालों में एक डॉ दीपा शर्मा भी थीं. दीपा महज 34 साल की थीं और हिमाचल की अपनी यात्रा को लगातार सोशल मीडिया साझा कर रही थी. अपनी मौत से महज कुछ मिनट पहले उन्‍होंने अपना एक फोटो भी ट्वीट किया था.

 

 

डॉ. दीपा शर्मा  का यह आखिरी ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और यूजर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कुमार विश्वास समेत कई हस्तियों ने ट्वीट कर हादसे में उनकी मौत पर दुख जताया है.

दीपा शर्मा जयपुर की आर्युवेद डॉक्टर  थीं, जो उन 9 पर्यटकों में शामिल थीं, जिनकी रविवार को एक भयानक हादसे में मौत हो गई. किन्नौर जिले में एक पुल पर पहाड़ों से गिरी चट्टानों की चपेट में उनका वाहन आ गया था. इससे ये दर्दनाक हादसा हो गया.

हादसे के कुछ देर पहले दीपा ने ट्वीट कर लिखा, “…हम भारत के उस आखिरी प्वाइंट पर खड़े हैं, जहां आम नागरिकों को जाने की आजादी है. ”कई अन्य हस्तियों ने भी दीपा शर्मा को याद कर उनके कुछ यादगार लम्हे सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. साथ ही उनकी आत्मा को शांति मिलने की प्रार्थना की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *