“पति की प्रेमिका को न्याय दिलाने पहुंची हिना जाटव: मुस्लिम पत्नी बोली — ‘हिंदू लॉयल होते हैं इसलिए शादी की’, पर जिम ट्रेनर पति के निकले कई रिश्ते”

यह कहना है इंदौर की हिना जाटव का। वह पति अलग रह रही है और तलाक का केस चल रहा है। हाल ही में उसने पति की एक प्रेमिका को न्याय दिलाने उसके घर जाकर हंगामा किया था। इसके चलते सुर्खियों में आई महिला से  ने बातचीत की।

महिला हिना जाटव ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हिना ने बताया कि 2013 में उसने छतरपुर के नौगांव में जिम ट्रेनर हरिकिशन उर्फ कृष्णा जाटव से शादी की थी। 2 साल बाद 2015 में बेटे का जन्म हुआ। लेकिन, पति दूसरी लड़कियों के चक्कर में रहने लगा।

अब पति न मुझे तलाक दे रहा है और न ही साथ रख रहा है। उसके कई लड़कियों से संबंध हैं। मैं अपने पति को 7-8 साल पहले ही छोड़ चुकी हूं।

हालांकि, पत्नी के आरोपों पर पति कृष्णा जाटव का कहना है कि जब बेटा एक साल का था तभी वह दुबई चली गई थी। इस वजह से मैंने तलाक का केस किया

हिना और कृष्णा ने छतरपुर के नौगांव के एक मंदिर में शादी की थी।

पहले मंदिर में, फिर विवाह सम्मेलन में की शादी हिना जाटव ने बताया कि शादी से पहले मैं खान थी। 2013 में हरिकिशन जाटव उर्फ कृष्णा सिसौनिया से नौगांव (छतरपुर) के मंदिर में शादी हुई। इसके बाद से हम साथ में रहे। फिर हम इंदौर आ गए। यहां 2015 में हमने सामूहिक विवाह सम्मेलन में फिर से शादी की।

2016 में जब मैं प्रेग्नेंट थी, तब पति की एक प्रेमिका का पता चला था। उससे अवैध संबंध की जानकारी भी लगी थी। 2017 में मैंने बेटे को जन्म दिया। वह प्रेमिका को साथ रखना चाहता था। तब मैंने कहा कि बच्चा अभी छोटा है, लेकिन वह विवाद करता और मारपीट भी करने लगा था।

उसकी मां दुर्गा देवी और भाई रिंकू से मदद मांगी। उनसे कहा कि छोटे से बच्चे के साथ मैं अलग कैसे रहूं। पति कृष्णा मुझे खर्चे के पैसे भी नहीं देना चाहता। लेकिन, उन दोनों ने कहा कि वह तो अपनी प्रेमिका के साथ ही रहेगा।

वैसे भी तुम्हें इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। तुम भी साथ रहो। तुम्हारे धर्म में तो यह सब चलता है। तुम जिस धर्म से आती हो वहां तो एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत है। इससे मैं बहुत दुखी हो गई। मैंने तो कृष्णा से शादी यही सोचकर की थी कि हिंदू लड़कों को एक ही शादी की अनुमति है।

अब 6 साल बाद इसलिए सामने आई हिना का कहना है कि वह इतने सालों में यह सोच रही थी कि पति को किसी और लड़की से प्यार हो गया है। मैं अपना और अपने बच्चे का जीवन मम्मी-पापा और भाई के साथ काट लूंगी। इस बीच उसकी एक प्रेमिका के लगातार फोन आने लगे।

वह कहती थी कि कृष्णा ने उसके साथ बहुत बार मारपीट की है। हाथ भी तोड़ दिया। उसके सिर में ट्यूमर की सर्जरी भी हो चुकी है। वह बहुत बीमार है।

मुझे इस वजह से सामने आना पड़ा कि वह किसी और लड़की का जीवन खराब न करे। पता चला कि कृष्णा अब नागपुर में जॉब कर रहा है। वहां भी इसने 20-22 साल की एक लड़की से रिश्ते बना लिए हैं। उसी के साथ रह रहा है। इतना ही नहीं मां, बहन और भाई पति कृष्णा की शादी किसी और लड़की से कराना चाहते हैं।

तलाक अभी नहीं हुआ तो दूसरी शादी कैसे? हिना ने कहा कि मेरा और कृष्णा का अभी तलाक नहीं हुआ है। मैंने कहा भी कि मुझे तलाक दे दो, पर वह देना नहीं चाहता है। मैं अपने बच्चे की कस्टडी चाहती हूं। इन लोगों का कहना है कि ये मुझे अपने बेटे को मेरे पूर्व धर्म के अनुसार नहीं पालने देना चाहते हैं

पति इंदौर आए, घर गई तो ताला लगा दिया हिना ने बताया कि मुझे जब पता चला कि मेरे पति कृष्णा नागपुर से इंदौर आए हैं तो मैं उसकी प्रेमिका को लेकर घर पहुंची। चूंकि पति तलाक के पेपर पर साइन नहीं कर रहे इसलिए वह घर अब भी मेरा ही है।

मैं सूटकेस लेकर वहां रहने पहुंची। तब मेरे ससुराल वालों ने घर के बाहर ताला लगा दिया। वे मुझे काफी गंदा-गंदा कहने लगे। लेकिन, कृष्णा दूसरी लड़कियों की जिंदगी खराब कर रहा है, इसलिए मुझे उसके लिए फिर से सामने आना पड़ा।

वे मुझसे ही सवाल करने लगे कि तुम 6 साल से कहां थी। मैं अपने बेटे को लेकर डरी हुई हूं कि वे लोग उसे नुकसान न पहुंचा दे। उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।

हिना ने बताया कि शादी के बाद उसे एक बेटा हुआ था। तब वह परिवार के साथ ही रहती थी।

जिम जाने वाली लड़कियां सतर्क रहें हिना ने लड़कियों से अपील भी की। कहा कि मैं जिम जाने वाली सभी लड़कियों से रिक्वेस्ट करती हूं कि वहां आने वाले लड़कों से सावधान रहें। लड़कियां जिम या जिम से बाहर कहीं भी लड़कों से मिलें तो पहले उसका पूरा बैकग्राउंड चेक करें। उसके परिवार को समझें। इसके बाद ही उनसे बात करें। मैं नहीं चाहती कि जैसा मेरे साथ हुआ दूसरी लड़कियों के साथ हो।

इंदौर के लसूड़िया थाने में दिया आवेदन पिछले सप्ताह 22 अक्टूबर को हिना ने लसूड़िया थाना में आवेदन दिया है। इसमें लिखा कि मैं जब घर पर पहुंची तो मुझे पति से नहीं मिलने दिया गया। जेठ और सास ने मेरे साथ मारपीट की है। इससे पहले हिना 2019 में भी वन स्टॉप सेंटर में दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत कर चुकी है। एक अन्य शिकायत में हिना ने पति पर यह भी आरोप लगाया कि वह अपने ही बड़े भाई से मेरे रिश्ते होने का आरोप लगाता है।

हिना 22 अक्टूबर को कृष्णा के घर पहुंची लेकिन उसके परिवार ने दरवाजे पर ताला लगा दिया।

पति ने कहा- बेटे को छोड़कर वह दुबई चली गई हिना के आरोपों पर पति कृष्णा जाटव ने  को बताया कि हमारा बेटा एक साल का था। तभी वह दुबई चली गई। फिर मैंने कोर्ट में तलाक का केस दायर किया।

पिछले सप्ताह उसने मेरे घर आकर काफी हंगामा किया तो मेरे घर वालों ने उसे अंदर नहीं आने दिया। उसने मेरे भाई के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया है।

हमने पुलिस को बताया कि हिना दुबई में रहती है और यहां हमें परेशान करने आई है। इसके नाम से हमने गाड़ी खरीदी थी, वो भी इसने हमसे ले ली है। वो मुझे बेवजह परेशान कर रही है। पुलिस ने उसे वॉर्निंग भी दी है कि इनके घर नहीं जा सकती।

भाई हर तारीख पर जाता है, हिना नहीं आती इधर, कृष्णा के बड़े भाई रिंकू जाटव ने भी आरोपों पर जवाब दिए और बताया कि कृष्णा और हिना के तलाक का केस चल रहा है। मेरा भाई कृष्णा हर बार तारीख पर मौजूद रहता है, लेकिन हिना नहीं आती। हम कई बार कह चुके हैं फिर भी वह नहीं आती। इससे हमारा पूरा परिवार परेशान हो गया है।

हमें पता चला है कि हिना ने किसी दूसरे युवक से शादी कर ली है। इसके प्रमाण हमने कोर्ट में पेश किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *