9 साल पहले इस हॉलिवुड फिल्म ने कर दी थी Coronavirus की भविष्यवाणी

कोरोना वायरस से इस समय पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है.दुनिया के अलग-अलग देशों में इस वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हिंदुस्तान में भी इस वायरस ने अपनी जड़े मजबूत करना शुरू कर दिया है. फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। हॉलिवुड-बॉलिवुड की कई फिल्में कोरोना के कहर के कारण रिलीज नहीं हो रही हैं। इस बीच साल 2011 में रिलीज हुई हॉलिवुड फिल्म Contagion इस समय काफी चर्चा में है। इस फिल्म का डायरेक्शन स्टीवन सोडरबर्ग ने किया था।

क्या है फिल्म में?
दुनियाभर के लोग अब इस फिल्म को देखने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी रिलीज के 9 साल बाद इस फिल्म पर लोग इतनी उत्सुकता दिखा रहे हैं। दरअसल इस फिल्म में दिखाया गया था कि एक वायरस महामारी का कारण बन जाएगा। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि एक शेफ संक्रमित मांस को छूने के बाद हाथ नहीं धोता है। उसके बाद वह दूसरे लोगों से हाथ मिलाता है और वायरस फैलना शुरू हो जाता है।

फिल्म में भी कोरोना जैसा वायरस
शेफ का किरदार ग्वेनेथ पाल्ट्रो के किरदार से हाथ मिलाता है। ग्वेनेथ हॉन्ग कॉन्ग में एक अजीब बीमारी महसूस करती हैं। वह इसके बाद यूएस लौट आती हैं लेकिन कुछ समय बाद ही इस किरदार की मौत हो जाती है। इसके बाद यह वायरस फैलना शुरू हो जाता है। दिलचस्प यह है कि फिल्म में वायरस के फैलने का कारण सूअर और चमगादड़ के मीट को बताया गया है।

डरावने हैं फिल्म के दृश्य
फिल्म की कहानी से लोग खुद को वर्तमान परिस्थितियों से रिलेट कर पा रहे हैं। फिल्म में खाली शहर, स्पेशल वॉर्ड्स में भर्ती बड़ी संख्या में मरीज और खुद को घरों में कैद किए हुए लोग जैसे सीन्स दिखाए गए हैं जो वर्तमान परिस्थिति के लिहाज से काफी डरावने हैं। कई ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स पर यह फिल्म इस साल सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है। फिल्म Contagion में केट विंसलेट, ग्वेनेथ पाल्ट्रो, मैट डैमन, जूड लॉ जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *