
बदलते मौसम में गले में इंफेक्शन की समस्या होना आम बात है। सर्दियों के मौसम में भी सर्दी की वजह से गले में इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। गले के इंफेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए आप घरेलू उपाय भी कर सकते हैं। इन घरेलू उपायों को करने से गले के इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको गले के इंफेक्शन को दूर करने के घरेलू उपाय बताएंगे। सर्दी के दिनों में ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। सर्दी के मौसम में ठंडी चीजों का सेवन करने से गले में इंफेक्शन हो सकता है।
काढ़े का सेवन करें
गले के इंफेक्शन को दूर करने के लिए काढ़े का सेवन करना चाहिए। काढ़े का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए काढ़े का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। गले के इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए काढ़े का सेवन करना चाहिए।
अदरक का सेवन करें
अदरक का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। गले के इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए अदरक का सेवन करें। अदरक का सेवन करने से गले के इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है।
शहद और काली मिर्च का सेवन करें
गले के इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आधा चम्मच शहद में काली मिर्च पाउडर मिला लें और इसका सेवन कर लें। इस मिश्रण का सेवन करने से गले के इंफेक्शन से छुटकारा मिल सकता है।
सेब के सिरका का इस्तेमाल करें
गले के इंफेक्शन को दूर करने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप एक चम्मच सेब के सिरके को गर्म पानी में डाल लें और फिर इस पानी से गरारा करें। इस पानी से गरारा करने से आपको गले के इंफेक्शन से छुटकारा मिल सकता है।