मध्य प्रदेश में हनीट्रैप का एक मामला सामने आया है। पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को प्रेम जाल में फंसाया गया। फिर उसे मिलने बुलाया और उसी के कार से अपहरण कर लिया गया। उसके बाद 50 लाख रुपए की डिमांड की गई।

मध्य प्रदेश में हनीट्रैप का एक मामला सामने आया है। पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को प्रेम जाल में फंसाया गया। फिर उसे मिलने बुलाया और उसी के कार से अपहरण कर लिया गया। उसके बाद 50 लाख रुपए की डिमांड की गई। पुलिस ने इस मामले में 4 लड़कियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर प्रॉपर्टी ब्रोकर को प्रेम जाल में फंसाकर मिलने बुलाया। फिर उसकी ही कार में अपहरण कर 50 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जबलपुर की युवती ने अपने 6 साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने 4 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
उज्जैन जिले के तुलाहेड़ा निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर राहुल राठौर की इंस्टाग्राम पर जबलपुर निवासी युवती से दोस्ती जानलेवा साबित हुई। मामला 11सितंबर का है। युवती ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को मिलने तराना रोड कानीपुरा ब्रिज के पास बुलाया। कार में बैठते ही युवती ने अपने साथियों को बुला लिया,जो आसपास ही छिपे थे। इसके बाद चाकू दिखाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। उसके बाद उसके सामने 50 लाख रुपए की डिमांड रख दी। कहा कि पैसे नहीं देने पर जान से खत्म कर देंगे। फिलहाल अभी कम से कम 25 लाख रुपए तो हर हाल में चाहिए।

राहुल ने जैसे-तैसे अपने जीजा को फोन कर 15 लाख रुपए लाने का बहाना किया। जीजा सतीश राठौर और उसके साथी मौके पर पहुंचे तो आरोपी कार लेकर भाग निकले। इस दौरान पीछा करने पर कार की टक्कर हो गई और गाड़ी खेत में पलट गई। अफरा-तफरी में आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से अब सभी छह आरोपी पकड़ लिए गए हैं।
प्रॉपर्टी ब्रोकर राहुल राठौर ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती हुई थी। 11 सितंबर को युवती ने मिलने बुलाया और उसकी ही कार में उसे अगवा कर लिया। इस दौरान आरोपी बेरहमी से उसे पीटते राजे और मोबाइल छीन लिया। यहां तक कि उसके अकाउंट से डीजल और खाने-पीने का सामान तक मंगवाया गया। रातभर खेत में बंधक बनाकर रखा गया और बार-बार दबाव बनाया गया कि पैसे मंगवाओ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव ने बताया कि चिमनगंज थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में अपहरण, लूट, मारपीट और धमका कर वसूली की धाराओं में केस दर्ज किया है। वारदात में कुल छह आरोपी शामिल थे। इनमें दो पुरुष और चार महिलाएं थीं। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस हनीट्रैप गैंग के अन्य नेटवर्क की भी जांच कर रही है।