उज्जैन में युवक की हत्या का खौफनाक वीडियो, महिला ने साथियों के साथ मिलकर डंडे और सरिये से की जमकर पिटाई – देखे VIDEO

उज्जैन में 15 दिन पहले हुए मर्डर का VIDEO अब सामने आया है। महिला और उसके साथी युवक पर डंडे और सरिये लेकर टूट पड़े। हमले से युवक जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी उसे बेदम होने तक पीटते रहे। युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था।

घटना बड़नगर में 3 दिसंबर की रात 9 बजे की है। यहां खोब चौक में रंजिश को लेकर जुगार राठौर (28) को राजा उर्फ कालिया, प्रियांक डोरिया, मनोज श्रवण और 3-4 साथियों ने लाठी – सरिये से पीटा था। बाइक में भी तोड़फोड़ की थी। जुगार अपने दोस्त रामेश्वर माली के साथ खोब दरवाजा स्थित शराब दुकान पहुंचा था, तभी आरोपियों ने दोनों को घेर लिया था।

हमले में रामेश्वर को भी चोट आई थी। गंभीर हालत में जुगार को बड़नगर से उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

वीडियो में एक महिला भी युवक पर डंडे से हमला करती नजर आई। अभी वह फरार हैं 

तीन आरोपी अरेस्ट, महिला समेत 3 फरार

बड़नगर थाना प्रभारी मनीष दुबे ने बताया कि पोर्स्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। FIR रामेश्वर माली ने दर्ज कराई थी। जुगार सिंह और आरोपियों के बीच ठेला लगाने को लेकर पुरानी रंजिश थी। घटना वाले दिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। तीन आरोपी राकेश राज, इकबाल और प्रियांक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला समेत तीन आरोपी फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *