अमेरिका के लुईविल एयरपोर्ट पर खौफनाक हादसा: टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद UPS कार्गो प्लेन क्रैश, डेढ़ लाख लीटर फ्यूल में धमाका, ज्वालामुखी जैसी आग से तीन की मौत और कई घायल

नई दिल्ली:अमेरिका के केंटकी राज्य के लुईविल मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम एक खौफनाक हवाई हादसा हुआ. टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद एक UPS कार्गो प्लेन हवा में डगमगाया और रनवे के पास ज़मीन से टकराते ही ज्वालामुखी जैसी आग भड़क गई. प्लेन में करीब डेढ़ लाख लीटर (लगभग 2.5 लाख गैलन) जेट फ्यूल था, जो फटते ही पूरा इलाका आग के समंदर में तब्दील हो गया.

एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम करीब 5:15 बजे (लोकल टाइम) पर विमान ने उड़ान भरी ही थी कि अचानक उसकी ऊंचाई कम होने लगी. कुछ ही पलों में ज़मीन से जोरदार धमाके की आवाज़ आई और आसमान में धुएं का विशाल गुब्बारा उठ गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरी रनवे लाइन आग की लपटों में घिर गई, मानो किसी ज्वालामुखी का लावा फूट पड़ा हो.

लुईविल पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की दर्जनों टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.  लेकिन तब तक आसपास के कई गोदाम और पार्किंग जोन जलकर राख हो चुके थे.

अब तक की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 से ज्यादा घायल हैं। दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.  प्लेन के क्रैश से पास में स्थित Kentucky Petroleum Recycling और Grade-A Auto Parts के गोदामों में भी भीषण आग लग गई. दोनों बिल्डिंग पूरी तरह तबाह हो गईं

अभी जांच शुरुआती दौर में है, लेकिन प्राथमिक अनुमान है कि जेट फ्यूल लीकेज या इंजन फेलियर ने यह हादसा कराया. NTSB (National Transportation Safety Board) की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और ब्लैक बॉक्स डेटा खंगाल रही है.  UPS कंपनी ने हादसे की पुष्टि की है और कहा है कि हम अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं. लुईविल एयरपोर्ट को तात्कालिक रूप से बंद कर दिया गया है और सभी फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *