रतलाम में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: 150 की रफ्तार में अनियंत्रित XUV-700 खाई में गिरी, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ एक्सीडेंट; CCTV में कैद घटना,

रतलाम में एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें 15 साल का बच्चा और 60 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

MH03 EL 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर की कार दिल्ली से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान खाई में जा गिरी।

एक्सीडेंट रतलाम जिले के रावटी थाना अंतर्गत भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज के पहले हुआ। सुबह करीब साढ़े 7 बजे MH03 EL 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर की महिंद्रा XUV 700 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। कार सवार चार लोग मुंबई जबकि एक गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है। वे दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। सभी शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में रखा गया है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने कहा- जिस जगह दुर्घटना हुई, उससे 10 फीट दूर स्पीड गन लगी है। इससे पता लगा है कि गाड़ी की स्पीड करीब 150 किलो मीटर प्रति घंटा थी।

देखिए, हादसे की 5 तस्वीरें…

वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार सड़क से उतरी, फिर खाई में जा गिरी।

 

हादसा रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ

पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शव उसमें फंसे थे।

कार का रजिस्ट्रेशन नंबर महाराष्ट्र के मुंबई का है। पुलिस इसके ऑनर का पता लगा रही है।

हादसे में इनकी गई जान

  • दानिश उस्मान चौधरी निवासी वडोदरा
  • गुलाम रसूल चौधरी (70), मुंबई
  • खालिद गुलाम चौधरी, मुंबई
  • गुलाम मोइद्दीन चौधरी (15), मुंबई
  • ड्राइवर- दुराज (35), मुंबई

परिजन आ रहे रतलाम रावटी थाने के सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह हटीला ने बताया कि हादसे में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, रावटी तहसीलदार वंदना किराड़े ने कहा- अभी तीन मृतकों के परिजन से बातचीत हो पाई है। वे रतलाम आ रहे हैं। इसके बाद ही पहचान कन्फर्म हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *