इंदौर में भीषण सड़क हादसा: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक-युवतियां 130 किमी की रफ्तार में डंपर से टकराए, बोनट पर मिला पूर्व गृहमंत्री की बेटी प्रेरणा का शव, कार से शराब की बोतलें बरामद—3 की मौत, खौफनाक वीडियो आया सामने

इंदौर में शुक्रवार अलसुबह इंदौर में हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन (26) की मौत हो गई। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 130–140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से कार चला रहा युवक शराब के नशे में था। डंपर की टक्कर से पीछे की सीट पर बैठी प्रेरणा उछलकर बोनट पर जा गिरीं, बाद में उनका शव वहीं मिला।

हादसे का बाद का वीडियो सामने आया है।

इस हादसे में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल (25) और उनके साथी मानसंधु (26) की भी मौके पर ही मौत हो गई। अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल है और निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

देखिए तस्वीरें

130 की रफ्तार में जब कार डंपर में घुसी तो उसके परखच्चे उड़ गए

कार में पीछे की सीट पर बैठी पूर्व गृहमंत्री की बेटी प्रेरणा उछलकर बोनट पर जा गिरी थी।लिस को कार में शराब की महंगी बोतलें और खाने-पीने का समान भी मिला है।कर में हैप्पी बर्थडे प्रखर लिखा हुआ गिलास मिला। इसे जन्मदिन के लिए बनवाया गया था।कार के अंदर फूलों की माला भी मिली। सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे।पूर्व गृहमंत्री की बेटी का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम में किया गया।

तेजाजीनगर से आते समय हुआ हादसा हादसा रालामंडल और तेजाजी नगर के बीच सुबह करीब 5:15 से 5:30 बजे के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रे रंग की नेक्सन कार तेजाजीनगर से अत्यधिक तेज रफ्तार में उतर रही थी। आगे चल रहे डंपर में बेकाबू होकर जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे की सीट पर बैठी प्रेरणा बच्चन उछलकर विंडशील्ड से बाहर निकल गईं और बोनट पर जा गिरीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद का वीडियो सामने आया घटना के तुरंत बाद का वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस मौके पर पहुंचकर कार से शवों को बाहर निकालती नजर आ रही है। टक्कर के बाद कार के बॉडी पार्ट्स 20–25 मीटर दूर तक बिखर गए।

हादसा इतना भयावह था कि कार के बॉडी पार्ट्स घटनास्थल से 20 से 25 मीटर दूर तक बिखर गए।

जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे पुलिस के अनुसार कार प्रखर कासलीवाल चला रहा था। उसके पास वाली सीट पर मानसंधु बैठा था, जबकि पीछे की सीट पर प्रेरणा और अनुष्का थीं। उसी दिन प्रखर का जन्मदिन था और चारों कोको फार्म में पार्टी मनाकर इंदौर लौट रहे थे।

शराब के नशे में होने की पुष्टि पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त ड्राइवर समेत सभी कार सवार शराब के नशे में थे। इसी कारण तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डंपर से टकराई। कार से जॉनी वॉकर ब्रांड की तीन खाली बोतलें, खाने-पीने का सामान और एक गिलास मिला है, जिस पर “Happy Birthday Prakhar” लिखा हुआ था।

कोको फार्म से मिली जानकारी के मुताबिक चारों रात करीब 1 से 1.15 बजे भोजन के बाद वहां से निकले थे। नाइट स्टे को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। सुबह घूमने के बाद घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

6 एयरबैग खुले, फिर भी नहीं बची जान हादसे के दौरान कार के सभी छह एयरबैग खुले, इसके बावजूद तीनों की जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि अनुष्का इसलिए बच गई, क्योंकि वह पीछे लेफ्ट साइड बैठी थी और टक्कर राइट साइड से हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि CNG मीटर बॉक्स का कवर करीब 15 मीटर दूर जा गिरा। स्टीयरिंग उखड़कर पैसेंजर साइड में जा फेंका गया। रूफ रेल्स और सनरूफ का इलेक्ट्रिक पैनल तक बाहर निकल आया।

एक और थ्योरी भी आई सामने

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक और थ्योरी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे—दो युवक और दो युवतियां। रात में चारों ने साथ में पार्टी की थी। इसके बाद रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच एक युवक अपने घर चला गया था।

सूत्र बताते हैं कि इसके बाद एक युवक और दो युवतियां कुछ देर तक पार्टी करते रहे। बाद में तीनों दोबारा उस दोस्त को लेने उसके घर गए, जो पहले चला गया था। घर से युवक को लेने के बाद चारों फिर से पार्टी करने के लिए निकले।

इसी दौरान एक युवती के घर से उसके भाई का फोन आया, जिसमें पूछा गया कि वह अब तक घर क्यों नहीं पहुंची है और कहां है। बताया जा रहा है कि इसके बाद गाड़ी चला रहा युवक हड़बड़ी में आ गया और आनन-फानन में तेज रफ्तार से वाहन चलाने लगा। इसी जल्दबाजी में कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

MPPSC की तैयारी कर रही थीं प्रेरणा प्रेरणा बच्चन ने मुंबई से MBA किया था और इंदौर में रहकर MPPSC की तैयारी कर रही थीं। प्रखर ने भी MBA किया था और परिवार का मेडिकल स्टोर संभालता था। मानसंधु का परिवार ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा है।

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार हादसे में शामिल टाटा नेक्सन भारत की पहली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली कार है, जिसे ग्लोबल NCAP ने यह रेटिंग दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *