
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने बीत चुके हैं। इन चार महीनों में इस केस में जो भी बातें सामने आई हैं उसने सभी को हैरान किया। महज एक सुसाइड से शुरू हुआ ये केस आज ड्रग एंगल तक जा पहुंचा है। ड्रग मामले में अबतक कई बड़े नाम शामिल होते नजर आए हैं। वहीं सुशांत को इंसाफ दिलाने और उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने की मांग हर कोई सोशल मीडिया पर कर रहा है। आम से लेकर खास हर कोई अब इस केस की असल वजह जानना चाहता हैं। स्टार्स भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए सुशांत को लेकर पोस्ट शेयर करते नजर आ रहे हैं।
अब हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है.
इस पोस्ट में पिंकी रोशन ने सुशांत सिंह राजपूत का एक फोटो शेयर किया है और साथ ही लिखा है, “हर कोई सच जानना चाहता है लेकिन ईमानदार कोई नहीं होना चाहता.” पिंकी रोशन के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, सुशांत सिंह राजपूत में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण , सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ की थी.
सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत के करियर का बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत ने ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में फिल्म ‘काय पो चे’ से कदम रखा था और इसके बाद वह ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘एम.एस धोनी’ जैसी कई जबरदस्त फिल्मों में भी दिखाई दिए. सुशांत सिंह राजपूत को धोनी की बायोपिक से सबसे ज्यादा पहचान मिली.