दिल्ली में क्रिकेट मैच में हुआ जमकर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली में क्रिकेट मैच में हुआ जमकर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या

नई दिल्ली में एक क्रिकेट मैच के दौरान अपने भाई और अन्य खिलाडिय़ों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने की कोशिश करने पर एक 21 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि उत्तर पश्चिम दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक क्रिकेट मैच के दौरान अपने भाई और अन्य खिलाडिय़ों के बीच हुई लड़ाई में हस्तक्षेप करने की कोशिश करने पर 21 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई.पुलिस ने कहा कि आंतरिक चोटों के कारण विशाल कुमार की मौत हो गई, हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकडऩे के लिए टीमें गठित की गई हैं. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, विशाल के परिवार में उसकी पत्नी और एक साल का बेटा है, वह दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में रहने वाला था . उसका छोटा भाई और बहन पढ़ाई कर रहे हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि विशाल सदर बाजार में एक सौंदर्य प्रसाधन फैक्ट्री में काम करता था. पुलिस ने कहा कि उसका छोटा भाई कुणाल उनके घर के पास क्रिकेट खेलने गया था, इसके बाद कुणाल और अन्य लोगों के बीच हाथापाई हुई. कुणाल ने अपने भाई को बुलाया,जब वह मैदान पर पहुंचे, तो आरोपियों ने विशाल को कथित तौर पर क्रिकेट बैट से पीटा. विशाल को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया▪️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *